राशिफल

Rashifal 17 January: भोलेनाथ की कृपा से 6 राशि वालों के अचानक धनप्राप्ति योग, संवारेगी किस्मत

हम आपको सोमवार 17 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप बिजनेस में कुछ अच्छा कर पाएंगे। आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की ख़ुशी ख़त्म हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक रिस्क लेने की गलती न करें। जो लोग विदेश में नौकरी करना चाहते हैं आज उन्हे कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रोजमर्रा के काम रुटीन समय पर पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं, ये बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। गृहस्थी में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। आर्थिक पक्ष भी आज आपकी चिंता का कारण हो सकता है। धन के मामले में आपको गलत तरीकों से बचना चाहिए। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी तीर्थ यात्रा का आयोजन हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने से बचें। जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सभी देवी देवताओं की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। आज अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। मनचाही नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक उन्नति हेतु विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। सामाजिक सेवा व दान-पुण्य के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आपका अनुभव ही आपकी सफलता का प्रतिशत सुनिश्चित करेगा। ध्यान रखने की जरूरत है कि जिन कार्यों का अनुभव न हो, उनमें हाथ नहीं डालें। दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा। बिजनेस में कुछ करीबी लोग घर पर आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सेहत के लिए दिन अच्छा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। नए लोगों से दोस्ती होगी। प्रोफेशनल रिलेशन मजबूत हो सकते हैं। कहीं से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज संयम से काम लें, अति उत्साह से काम प्रभावित होगा। आज आप किसी तरह का नशा छोड़ने का मन भी बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। आज के दिन सफलता पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम की ओर फोकस बनाए रखें। रुके हुए काम आज से शुरू हो सकते हैं। कारोबार में भी विस्तार की अच्छी संभावना है। अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। किसी को पैसा उधार न दें। कोई अनचाहा काम आज आपको करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, धैर्य और संयम से काम लें। आज का दिन मिलाजुला रहेगा, कई मामलों में आपको बाधाओं का सामना करना होगा, कार्य बाधित हो सकता है। आपको अजनबी लोगों से सहयोग मिल सकता है। जरूरतमंद बच्चों में पढ़ाई-लिखाई से संबंधित चीजों का वितरण करें। व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है। आस पड़ोस के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे। आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी प्रभावशाली प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नए दोस्त बनेंगे, जो आगे आपको फायदा पहुंचाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी खास मित्र के जीवन में आ जाने से आपके जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। आपके आत्मबल और चतुराई से विरोधी परास्त होंगे। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। धर्म-कर्म में शामिल हो सकते हैं, नया काम शुरू करना शुभ रहेगा। आपके जीवन में खुशहाली दस्तक देने वाली है। आसपास या साथ के किसी इंसान को गलतफहमी भी हो सकती है। खोई हुई चीज मिलने से खुशी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने जीवन में नई प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यवसायी अपनी विस्तार योजनाओं को अंतिम रूप दे सकेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अधिकारी या बड़े लोगों से बातचीत में सावधानी रखें। बिना सोचे-समझे कही बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है। कामकाज को लेकर की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर से आपको मदद मिल सकती है। इंटरव्यू अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपने इस परिश्रम का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। वित्तीय मामलों को दोबारा जांचें क्योंकि त्रुटियों की संभावना है। किसी पुराने परिचित और मित्र से मुलाकात हो सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरु कर सकते है। आज बड़े भाई का सहयोग भी आपको मिलेगा।

आपने Rashifal 17 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button