दिलचस्प

सासू मां पर खुलकर प्यार लुटाता दिखा दूल्हा, देखते रह गए सारे मेहमान, Video वायरल

शादी में दूल्हा दुल्हन आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। हर किसी की नजर इन्हीं पर टिकी रहती है। आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदार हंसी मजाक भी करते हैं। हाल ही में एक दूल्हा इस दौरान अपनी सासू माँ की तारीफ़ों के पूल बांधते नजर आया। उसने सभी मेहमानों के सामने सासू मां पर प्यार लुटाया। यह देख दुल्हन और आसपास खड़े लोगों का रिएक्शन बड़ा ही मजेदार था।

groom

दुल्हन से अक्सर यही बात कही जाती है कि उसे अपने सास-ससुर का मान सम्मान करना चाहिए। उन्हें इज्जत देनी चाहिए। यही बात दूल्हे पर भी लागू होती है। वह भी दुल्हन के माता-पिता यानि उसके सास-ससुर को पूरा मान सम्मान देता है। उन्हें अपने माता-पिता समान समझता है। एक दुल्हन भी अपने लिए ऐसा ही एक दूल्हा चाहती है जो उसके माता-पिता को अपने माता-पिता की तरह समझे।

सासू मां के लिए दूल्हे ने बोले मीठे बोल

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ऐसा ही दूल्हा नजर आ रहा है। वह अपनी शादी में कुछ ऐसी बातें करता है जिसे देख यही लगता है कि वह आगे चलकर अपने सास ससुर को बहुत मान सम्मान देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है और सभी मेहमान दूल्हा-दुल्हन संग बैठकर हंसी मजाक कर रहे हैं। इस दौरान दूल्हे की मां भी वहां मौजूद रहती है। वहां छंद सेरेमनी चल रही होती है।

groom

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन और सासू मां दोनों के लिए कुछ मीठे बोल बोलता है। पहले वह अपनी सासू मां पर प्यार बरसाता दिखता है। वह उनसे कहता है “सासू मां आपको मेरा सादर प्रणाम।” दूल्हे की यह मीठी बोली सुन वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठते हैं। इस बात पर तालियां बजने लगती है। फिर दूल्हे की सास अपने जमाई राजा को शगुन का लिफाफा देती है।

दुल्हन को सुनाई प्यारी शायरी

इसके बाद दूल्हा अपनी प्यारी दुल्हन के लिए एक शायरी सुनाता है। वह बड़े प्यार से कहता है “छंद पकाई छंद पकाई छंद के आगे कीवी, दुनिया में सबसे प्यारी लगे मुझे मेरी बीवी”। दूल्हे की यह बोली सुन दुल्हन शरमा जाती है। फिर प्यार से मुस्कुराने लगती है।

groom

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोगों को दूल्हे राजा का ये अंदाज बड़ा भा रहा है। वे उसकी तरीफों के पूल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ऐसे जमाई राजा मिले तो बेटी का जीवन सुखों से भरा ही रहेगा।” वहीं दूसरा यूजर लिखता है “सासू मां बहुत लक्की हैं जो उन्हें इतना मान सम्मान करने वाला जमाई मिला है।” फिर एक ने कहा “ये बहुत ही क्यूट वीडियो है।”

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TheWeddingWorld (@the_wedding_world)


वैसे आपको सास और जमाई के बीच का यह नजारा कैसा लगा?

Back to top button