राजनीतिसमाचार

बेहद सुन्दर है स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा, डॉक्टर से की थी लव मैरिज, हो चुका है तलाक

योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी उन्होंने कोई नया ऐलान नहीं किया है लेकिन उनकी और अखिलेश की मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद की सपा में जाने की अटकलें काफी तेज हैं। इन अटकलों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य सामने आईं थीं और उन्होंने कहा था कि मेरे पिता अभी बीजेपी छोड़ किसी दल में शामिल नहीं हुए हैं।

बदायूं में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई को हराकर लोकसभा में पहुंचने वाली संघमित्रा मौर्य के जीवन से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैः

2019 में लोकसभा पहुंची संघमित्रा

संघमित्रा मौर्य यूपी की बदायूं लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की सांसद हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को पराजित किया था। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा है। संघमित्रा मौर्य बीजेपी में शामिल होने से पहले बसपा में थीं। संघमित्रा 2014 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ बीएसपी के टिकट पर मैनपुरी से चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं।

2010 में डॉक्टर से की शादी

संघमित्रा के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में  मसहूर कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य से शादी रचाई थी। इस शादी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती भी शामिल हुई थीं। संघमित्रा और नवल किशोर एक साथ ही लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करते थे। वहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन यह लव मैरिज लंबे समय तक नहीं चल पाई।

शादी के करीब 7 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। संघमित्रा ने 2017 में तलाक के लिए अर्जी डाली थी, जिसके बाद कोर्ट की तरफ से जनवरी 2021 में तलाक को मंजूरी मिली थी। आगे आपको बताएंगे कि किस पार्टी में शामिल हैं संघमित्रा के पूर्व पति नवल किशोर शाक्य।

संघमित्रा के पूर्व पति डॉ. नवल किशोर शाक्य मेडिकल प्रैक्टिस के साथ ही राजनीति भी करते हैं। वह पहले बसपा के सदस्य थे लेकिन 2010 में वह सपा में शामिल हो गए थे।

Back to top button