बॉलीवुड

22 साल की हो गई ‘मीरा’ सीरियल की मीरा बाई, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फिदा

टीवी पर आजकल कई प्रकार के सिरियल्स आते हैं। इनमें कई बच्चों पर आधारती शोज भी आते हैं। यदि आपको याद हो तो साल 2009 में टीवी पर ‘मीरा’ नाम का शो आता था। इसमें एक छोटी सी बच्ची ने मीरा बाई का रोल प्ले किया था। ये मासूम सी बच्ची हर समय कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई देती थी। इस सीरियल को खत्म हुए बहुत समय बीत चुका है। ऐसे में शो में मीरा बनी बच्ची भी अब छोटी नहीं रही है। वह 22 साल की जवान खूबसूरत लड़की बन गई है।

22 साल की हो गई ‘मीरा’ की मीरा बाई

‘मीरा’ में मीराबाई का रोल करने वाली बच्ची का नाम ‘आशिका भाटिया’ है। मीरा आशिका का पहला ही शो था। इस शो ने उन्हें रातोंरात पॉपुलर कर दिया था। शो 2010 में खत्म हो गया था।

aashika bhatia

इसके बाद आशिका को 2011 में ‘परवरिश’ नाम के सीरियल में देखा गया। इस शो में भी उनके किरदार की काफि सराहना हुई।

फिल्म और टीवी दोनों जगह कमाया नाम

aashika bhatia

परवरिश के बाद आशिका 2015 में सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी राधिका का रोल किया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे’ में काम किया। ये शो 2021 में खत्म हो गया।

बड़ी होने पर हो गई बेहद बोल्ड

aashika bhatia

‘मीरा’ सीरियल के समय आशिका महज 10 साल की थी। तब वह बहुत मासूम और क्यूट थी। लेकिन इन 12 सालों में उनके लुक में काफि बदलाव आया है। अब वह बेहद बोल्ड और ब्यूटीफुल हो गई हैं।

इंस्टाग्राम पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

aashika bhatia

आशिका इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहाँ उन्हें 54 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। जवानी की दहलीज पर कदम रखने के बाद उन्हें गर्लफ्रेंड और बीवी के रोल भी मिलने लगे हैं। उदाहरण के लिए स्वाभिमान सीरियल में उन्होंने विशाल सिंह राठौर की बीवी का किरदार निभाया था।

खूबसूरती पर फिदा है लाखों फैंस

aashika bhatia

आशिका टीवी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की गई हॉट तस्वीरें उन्हें काफि लोकप्रिय बना देती हैं। उनका बोल्ड और हॉट अंदाज दर्शकों को बड़ा पसंद आता है। लोग उनकी खूबसूरती देख फिदा हो जाते हैं।

हर लुक में लगती है सुंदर

aashika bhatia

आशिका की एक अच्छी बात ये भी है कि वह ट्रेडिशनल लुक और पारम्परिक अंदाज दोनों में ही अच्छी लगती हैं। इसलिए उन पर हर तरह का रोल सूट करता है।

जल्द कर सकती है टीवी पर वापसी

aashika bhatia

वर्तमान में आशिका किसी भी शो या फिल्म का हिस्सा नहीं है। हालांकि फैंस उम्मेद कर रहे हैं कि वे जल्द ही छोटे पर्दे पर किसी अच्छे शो से वापसी करेंगी।


वैसे आपको ‘मीरा’ उर्फ आशिका भाटिया का यह बोल्ड अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता। है ना?

Back to top button