दिलचस्प

IPS ने शेयर किए ‘स्कूटी गर्ल्स’ के कारनामे, लोग बोले- और ये देखिए पापा की परी उड़ते हुए.. Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां दुनियाभर की कमाल की चीजें आपकी स्क्रीन पर परोस दी जाती है। खासकर सोशल मीडिया पर लोग वीडियोज देखना बड़ा पसंद करते हैं। यहां आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कोई वीडियो हमे रुला देता है तो कोई हंसा देता है। आज हम आपको लोटपोट कर देने वाले ऐसे ही एक मजेदार वीडियो को दिखाने वाले हैं।

IPS ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Scooty-Girls

इस मजेदार वीडियो को 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि आईपीएस रुपिन अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फनी और अनोखे वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके वीडियो बहुत जल्द सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इस बार उन्होंने ‘स्कूटी गर्ल्स’ कैप्शन के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया है।

स्कूटी पर उड़ती दिखी पापा की परियां

लड़कियों को स्कूटी चालाना कितना पसंद है ये आप अच्छे से जानते हैं। सड़क पर यदि नजर दौड़ाई जाए तो अधिकतर स्कूटी पर लड़कियां ही नजर आती है। हालांकि कुछ लड़कियां स्कूटी चलाने में इतनी माहिर नहीं होती है। कभी कोई पैरों से ब्रेक लगा देती है तो कभी लेफ्ट मुड़ने के लिए राइट इन्डिकेटर दे देती है।

Scooty-Girls

यदि आप इंटरनेट पर Funny Scooty Girls Video सर्च करोगे तो आपको एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने जो वीडियो साझा किया है वह भी इन स्कूटी गर्ल्स से संबंधित है। वीडियो की शुरुआत मास्क और चश्मा लगाए एक लड़के से होती है। वह इशारा करते हुए बताता है कि अब मजेदार वीडियो स्टार्ट होने वाला है।

Scooty-Girls

इसके बाद वीडियो में स्कूटी गर्ल्स के मजेदार कारनामे देखने को मिलते हैं। ये लड़कियां स्कूटी चलाते हुए गिरती, लड़ती और लुड़कती हुई नजर आती है। वीडियो क्लिप बहुत छोटा सा होता है, लेकिन इसमें कई स्कूटी गर्ल्स के कई मजेदार किस्से होते हैं। इस वीडियो को और दिलचस्प बनाने के लिए बैकग्राउन्ड में काजोल और शाहरुख खान की दिल ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ का सॉन्ग ‘जरा सा झूम लूं मैं’ प्ले होता रहता है।

लोगों ने स्कूटी गर्ल्स के लिए खूब मजे

इस वीडियो को देखकर लड़कों ने स्कूटी गर्ल्स के बहुत मजे लिए। एक यूजर ने लिखा ‘और ये देखिए पापा की पड़ी उड़ते हुए।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘भाई मैंने तो ऐसे स्टंट लाइव देखे हैं।’

वहीं एक ने कहा ‘मैं अब इस वीडियो पर लड़कियों के कमेंट का इंतजार कर रहा हूँ।’ हालांकि कुछ लोग लड़कियों के सपोर्ट में भी बोलते दिखे। जैसे एक यूजर ने कहा कि ‘सभी लड़कियां ऐसी नहीं होती है। कुछ बड़ी माहिर ड्राइवर भी होती हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘लड़कों से भी कई बार ऐसे एक्सीडेंट्स होते रहते हैं। सिर्फ लड़कियों को हाइलाइट करना गलत है’

देखें वीडियो

वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?

Back to top button