स्वास्थ्य

वरदान से कम नहीं सर्दी में मूली का सेवन, वजह जान तुरंत बाजार से मूली ले आएंगे

मूली (Radish) का उपयोग अधिकतर खाने के समय सलाद के रूप में किया जाता है। हालांकि कुछ लोग इसके पराठे बनाकर भी खाते हैं। सर्दियों में तो मूली जरूर खाना चाहिए। मुली के अंदर कैल्‍श‍ियम और मैग्‍नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

वहीं ये दिल की बीमारी का खतरा भी कम करता है। इससे आपका रक्त प्रवाह सुधरता है। मूली खाने के और भी कई फायदे हैं, तो चलिए एक-एक कर सभी पर नजर डालते हैं।

Radish

कैंसर से फाइट करती है मूली

कैंसर एक घातक बीमारी मानी जाती है। मूली मुंह, पेट, आंत और किडनी के कैंसर से फाइट करने में हेल्प करती है। इसमें फॉलिक एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन प्रचुर मात्रा में होता है जो कैंसर को हराने में सहायक सिद्ध होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है

मूली में मौजूद पोटैशियम और एंटी हाइपरटेंसिव तत्व हाई ब्लड प्रेश को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसले उच्च रक्तचाप के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसे आप खाने के आधे घंटे पहले खाएं तो और भी लाभ मिलता है।

Radish

आंखों की रोशनी बढ़ाए

रोज मूली खाने से आंखों की रोशनी को लाभ मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी और सी आंखों के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए सेवफल, आंवला और संतरे के साथ मूली का इस्तेमाल भी हेल्थी आंखों के लिए किया जा सकता है।

पायरिया में सहायक

पायरिया यानि मसूढ़ों से खून आने की स्थिति में मूली खाना लाभकारी होता है। मूली के रस से रोज दो से तीन बार कुल्ले करने लाभ मिलता है। आप चाहे तो मूली का रस भी पी सकते हैं। वहीं मूली को अच्छे से चबा-चबा कर खाने से दांतों और मसूड़ों की बीमारियां कभी नहीं होती है।

Radish

सर्दी-जुकाम दूर भगाए

मूली में एंटी-कांजेस्टिव गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से मौसमी सर्दी, जुकाम और खांसी भाग जाती है। इसलिए ठंड में तो इसे रोज ही खाना चाहिए। इससे आप डॉक्टर के चक्कर लगाने से बच जाएंगे।

मधुमेह में लाभकारी

डाइबीटीज के मरीजों के लिए मूली वरदान होती है। इसमें उपस्थित फाइबर इंसुलिन को कंट्रोल कर सुगर लेवल कम करता है।

Radish

वजन घटाए

यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो मूली खाना शुरू कर दें। मूली खाने से भूख शांत होती है। कम भूख लगने पर आप कम खाएंगे और फिट रहेंगे। वहीं मूली का सेवन थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने का भी काम करता है। मूली के रस में नामक और नींबू मिलाकर पीने से मोटापा जल्दी कम होता है।

पाइल्स में आराम दे

पाइल्स के मरीजों के लिए कच्ची मूली का सेवन लाभकारी होता है। आप इसे घिसकर या रस निकालकर खा सकते हैं। इसके रस के इस्तेमाल से संक्रमित जगह की जलन शांत हो जाती है। हालांकि मूली के रस का नित्य सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

Radish

विषैले तत्वों को निकाल फेंके

मूली नेचुरल क्लींजर का काम करती है। इसमें diurectic गुण होता है जो आपकी किडनी को सेहतमंद रखता है। ये शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में भी सहायता करती है। इस कारण इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है।

Back to top button