बॉलीवुड

रणबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहती थी दीपिका पादुकोण, पापा ऋषि कपूर ने लगाई थी फटकार

5 जनवरी, 1986 को कोपनहेगन में पैदा हुई दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की। 2006 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से डेब्यू किया। वहीं उनका बॉलीवुड डेब्यू 2007 में ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से रहा। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी। फिल्मों के अलावा वे अपने लव अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रही।

deepika-padukone ranbir

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का लव अफेयर काफी लंबा चला। सभी को यही लग रहा था कि दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रणबीर का दिल जब कैटरीना कैफ पर आ गया था। ब्रेकअप के बाद दीपिका ने रणबीर कपूर को नेशनल टीवी पर कंडोम देने की बात कही थी।

उनके इस कमेंट से बहुत हंगामा हुआ था। यहां तक कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दीपिका को जमकर लताड़ भी लगाई थी। तो आखिर दीपिका ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर को कंडोम देने की इच्छा क्यों जताई? चलिए जानते हैं।

रणबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहती थी दीपिका

deepika-padukone ranbir

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका का करण जौहर के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ पर जाना हुआ। यहां करण ने दीपिका से पूछा कि आप रणबीर को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी? इस पर दीपिका ने कहा था “मैं रणबीर कपूर को एक कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती हूं। वे इसका बहुत इस्तेमाल करते हैं। उन्हें किसी कंडोम कंपनी का विज्ञापन करना चाहिए।

दीपिका के कंडोम कमेंट से नाराज हुए थे ऋषि कपूर

deepika-padukone rishi

दीपिका का कंडोम वाला कमेंट जल्द ही मीडिया में छाने लगा। ऐसे में रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने इसे लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा “अभिनेत्री को आज के वक्त में अपने करियर पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है। इस शो में भी उन्हें उनके पिता की उपलब्धियों के चलते बुलाया गया था।

रणबीर कपूर ने दिया था पॉजीटिव रिएक्शन

दीपिका के कंडोम वाले कमेंट के बाद हर कोई रणबीर कपूर के रिएक्शन का इंतजार कर रहा था। हालांकि रणबीर ने इस पर पॉजीटिव प्रतिक्रिया देते हुए कहा था “मेरे ख्याल से दीपिका ने सही कहा। हमारे देश को सेफ सेक्स के बारे में पता होना चाहिए और कंडोम को लेकर जागरूक होनी चाहिए। इसके लिए धन्यवाद।

deepika padukone

रणबीर से ब्रेकअप करने के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थी। हालांकि फिर उनकी लाइफ में रणवीर सिंह की एंट्री हुई। दोनों ने एक दूसरे को 7 सालों तक डेट किया। फिर नवंबर, 2018 में शादी रचा ली। वर्तमान में दीपिका की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। वे एक फिल्म का लगभग 15 करोड़ चार्ज करती हैं।

वहीं विज्ञापन या ब्रांड प्रमोशन का करीब 8 करोड़ रुपए लेती हैं। दीपिका का मुंबई के प्रभादेवी इलाके में 4BHK का एक आलीशान फ्लैट है। इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रूपए है। इसे दीपिका ने 2010 में खरीदा था। उनका घर 2776 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है।

deepika-padukone

ओम शांति ओम, लफेंगे, ब्रेक के बाद, लव आजकल, दम मारो दम, चांदनी चौक टू चाइना, बचना ए हसीनो, हाउसफुल, रेस 2, तमाशा, हैप्पी न्यू ईयर, ये जवानी है दीवानी, रामलीला, बाजीराव मस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस, पद्मावत, छपाक इत्यादि दीपिका की सराहनीय फिल्में हैं।

Back to top button