समाचार

नहाने गई महिला की करंट लगने से मौत: ठंड में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो रहिए सावधान

छोटी सी लापरवाही बनीं महिला की मौत की वजह, बॉथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

एक छोटी सी लापरवाही से खूबसूरत जिंदगी जी रही प्रियंका पल भर में काल के गाल में समा गई। कड़ाके की ठंड में रोज की तरह प्रियंका नहाने के लिए बॉथरूम में पानी गर्म कर रही थी। पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड लगा था।

प्रियंका ने नहाने के लिए बॉथरूम को अंदर से बंद किया लेकिन फिर वो कभी इस बॉथरूम से बाहर नहीं आ सकी। बॉथरूम से बाहर आई तो उसकी लाश। पानी गर्म कर रही प्रियंका की करंट लगने से मौत हो गई।

aligarh-lady-died-due-to-current

यह दर्दनाक घटना यूपी के अलगीढ़ में जट्टारी कस्बा क्षेत्र के समीप ग्राम गौरौला की है। प्रियंका गौरौला के ग्राम प्रधान यादवेंद्र सिंह उर्फ यादू की पत्नी थीं, जिनकी बॉथरूम में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बाथरूम के गेट को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। करीब 5-6 घंटे बाद प्रियंका के मृत शरीर में हलचल देख परिवार वाले उसे दिल्ली ले भी गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिजली का करंट बना काल

hot water in buket

परिवार वालों के अनुसार बाथरूम में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म हो रहा था। तभी प्रियंका बाथरूम में नहाने के लिए गई और करंट की चपेट में आ गयी जिससे उनकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद प्रियंका की 5 वर्षीय पुत्री लविका ने अपनी मम्मी को कपड़ा पहनाने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से आवाज नहीं आई। लविका ने इसकी जानकारी अपनी दादी गुड्डी देवी को दी ।

hospital

दादी ने वहां पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, जब बाथरूम से कोई आवाज नहीं आई  तो जोर से चिल्लाने लगी जिसकी आवाज को सुनकर परिवार वाले दौड़ पड़े। प्रियंका को दरवाजा तोड़कर बाथरूम से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में परिजन उसे कैलाश अस्पताल ले गए जहां पर डाक्‍टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

प्रियंका अपनी 5 वर्षीय बेटी लविका को रोते बिलखते छोड़ गई हैं। गौरतलब है कि प्रधान यादवेंद्र सिंह 31 दिसंबर को वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।

शरीर में हलचल का दावा

प्रियंका की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ था। उनके घर के बाहर सांत्‍वना देने वालों का तांता लगने लगा था, लेकिन तभी लगभग पांच छह घंटे के बाद प्रियंका के मृत शरीर में हलचल दिखने पर परिवारवाले उसे दिल्‍ली लेकर भागे लेकिन वहां भी डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एक छोटी सी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार को रोते-बिलखते परिवार में परिवार में बदल दिया। इलेक्ट्रिक वस्तुएं जैसे रॉड, गीजर, हीटर, ब्लोअर आदि का इस्तेमाल करते समय सभी को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Back to top button