बॉलीवुड

Bday स्पेशल: लेफ्टिनेंट जनरल की बेटी है गुल पनाग, शादी में बुलेट से की थी धांसू एंट्री – Pics

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग (Gul Panag) 43 साल की हो गई हैं। 3 जनवरी, 1979 को चंडीगढ़ में पैदा हुई गुल पनाग ने 2003 में धूप फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्हें हम डोर, जुर्म, अब तक छप्पन 2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। वहीं वे मिस ब्यूटीफुल स्माइल का टाइटल भी जीत चुकी हैं।

बोल्ड एंड बिंदास महिला है गुल पनाग

gul panag

गुल पनाग का असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। उनके पिता इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं। गुल एक बिंदास और बोल्ड महिला हैं। उन्हें बुलेट चलाना बहुत पसंद है। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपनी शादी में एंट्री भी बुलेट से की थी। गुल पनाग ने 2011 में शादी रचाई थी। उनके पति का नाम ऋषि अत्री है।

शादी में की थी बुलेट से एंट्री

gul panag

गुल पनाग एक बाइक लवर हैं। इसलिए जब 13 मार्च 2011 को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अत्री से शादी की तो वह बुलेट पर सवार होकर आई। उनका यह अनोखा अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया था।

gul panag

गुल ने अमीर होने के बावजूद लग्जरी कार या हेलीकॉप्टर से एंट्री करने की बजाय अपनी पसंदीदा बुलेट को चुना। उनकी यह बुलेट ‘शोले’ के जय वीरू की स्टाइल वाली थी। उनका ये मॉडर्न दुल्हन वाला स्टाइल लोगों को बड़ा पसंद आया था।

39 की उम्र में बनी मां

gul panag

गुल को मां बनने का सुख शादी के 7 साल बाद 2018 में मिला था। तब उनकी उम्र 39 साल थी। उन्होंने अपने मां होने का खुलासा तब किया था जब उनका बेटा एक माह का था। उनके इस खुलासे से बहुत से लोग हैरान रह गए थे।

बाइक चलाने के अलावा गुल पनाग को फॉर्मूला ई रेस का भी शौक है। वे स्पेन में Mahindra Racing all new M4Electro में रेसिंग कर चुकी हैं। इसक एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

gul panag

करियर और राजनीति

gul panag

2003 में फिल्म ‘धूप’ से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद गुल पनाग डोर, मनोरमा सिक्स फीट अंडर’, ‘हैलो’, ‘स्ट्रेट’ और ‘अब तक छप्पन 2’, हैलो डार्लिंग, टर्निंग 30, अंबरसरिया और बायपास रोड जैसी फिल्मों में नजर आई। उन्हें आखिरी बार वेब सीरिज 420 आईपीसी में  देखा गया था। वे रंगबाज फिरसे, पाताल लोक और द फैमिली मैन जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

gul panag

गुल पनाग (Gul Panag) एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। ये 2014 की बात है। जब वे आम आदमी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं थी। हालांकि इस चुनाव में में हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा ने उनके खिलाफ बॉलीवुड की ही जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर को खड़ा कर दिया था। ऐसे में वे किरण खेर से हार गई थी।

gul panag

गुल पनाग एक मॉडर्न महिला होने के नाते अपने बोल्ड स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “मैं बिकिनी या किसी भी सेक्सी परिधान में उतनी ही आकर्षक लग सकती हूं जितनी कि नाइटी में, और यही एक कलाकार का काम है।”

Back to top button