दिलचस्प

टाइगर ने दांतों से खींची 2000KG की कार, आनंद महिंद्रा बोले- हमारी गाड़ियां है ही स्वादिष्ट-Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ अच्छा वायरल होता रहता है। कई बार कुछ ऐसी चीज भी देखने को मिल जाती है जिसे देख हम हैरान रह जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर छाए टाइगर के इस वीडियो को ही ले लीजिए। टाइगर एक शक्तिशाली जानवर होता है। वह अपने से कई बड़े जानवर का शिकार करने में भी सक्षम होता है। शिकार को मारने के बाद वह अपने ताकतवर जबड़ों से उस खींचकर दूर तक ले जाता है।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया टाइगर का वीडियो

tiger pulled car anand mahindra

आपको जान हैरानी होगी कि टाइगर लोगों से भरी एक कार तक खींच सकता है। टाइगर की इस ताकत से महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा भी इंप्रेस हो गए। गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं।

वे आए दिन कुछ न कुछ अनोखे वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गाड़ी खींचते एक टाइगर का वीडियो साझा किया है।

दांतों से खींची दो हजार KG की गाड़ी

tiger pulled car anand mahindra

इस वीडियो में एक टाइगर अपने दांतों से Mahindra Xylo कार को पकड़कर पीछे की तरफ खींचते हुए दिखाई देता है। 1:30 मिनट के इस वीडियो में टाइगर अपने दांतों से पूरा जोर लगाकर लोगों से भरी कार को खींच लेता है। उसे ऐसा करते हुए देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

Xylo कार का वजन लगभग 1875 किलोग्राम होता है। अब चुकी कार में 6 लोग भी बैठे थे तो टोटल वजन करीब 2000 किलोग्राम हो गया। मतलब एक अकेले टाइगर ने दो हजार किलोग्राम का वजन सिर्फ अपने दांतों से खींच लिया। ये बहुत ही कमाल की बात है।

आनंद महिंद्रा बोले- हमारी कंपनी की गाड़ियां स्वादिष्ट होती है

tiger pulled car anand mahindra

टाइगर के इस अद्भुत कारनामे का वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। खबरों की माँने तो ये वीडियो इस साल जनवरी का है। वीडियो ऊटी से मैसूर जाने वाली थेप्पकाडू के पास स्थित सड़क का है। यहां जब टाइगर कार को खींचने लगा तो वहां से जा रहे एक यात्री ने यह वीडियो बना लिया।

चुकी वीडियो में टाइगर महिंद्रा कंपनी की Xylo कार खींच रहा है ऐसे में आनंद महिंद्रा ने मजाक में कहा कि “मुझे हैरानी नहीं हो रही है कि टाइगर गाड़ी को चबा रहा है। मुझे भी टाइगर की तरह महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां स्वादिष्ट लगती है।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को टाइगर का यह अद्भुत वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आने पर इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button