राजनीति

योगी के मंत्री बोलें, ‘दिल्ली के JNU में चलता है सेक्स स्कैंडल।’ राहुल और दीपिका भी जाती हैं…

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जी हां उन्होंने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े बड़े नेता वहां जाते हैं और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं। गौरतलब हो कि अक़्सर जेएनयू चर्चा में बना रहता है।

फिर चाहें वह शिक्षा के गुणवत्ता की बात हो या विवादों की। हर समय जेएनयू देश में लाइम-लाइट में बना रहता हैं। वहीं इस बार योगी के एक मंत्री ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को लेकर विवादित बयानबाजी की है। मालूम हो कि रघुराज सिंह ने कहा कि जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। आइए ऐसे में समझें यह पूरा माजरा…

Raghuraj Singh

बता दें कि उत्तर प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने यह विवादित बयान उस दौरान दिया। जब अमित शाह की अलीगढ़ में रैली में भाजपा के नेता मीडिया से मुखातिब हो रहें थे। गौरतलब हो कि इस दौरान रघुराज सिंह ने कहा कि, ”देश-विरोधी ताकतें जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलाते हैं।

वहां राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जाते हैं और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं।” वैसे जानकारी के लिए बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं था जब यूपी सरकार के मंत्री ने विवादित बयानबाजी की हो। मालूम हो कि इसके पहले उन्होंने मदरसों को निशाना बनाते हुए विवादित बयान दिया था।

Raghuraj Singh

उस दौरान रघुराज सिंह ने कहा था कि, ” भगवान ने मौका दिया तो पूरे देश के मदरसों को बंद करा दूंगा, पूरे देश के मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं और इन मदरसों से ट्रेनिंग लेने के बाद निकलने वाला आतंकी बनता है। उनकी सोच भी आतंकवादियों जैसी होती है।

” वहीं मालूम हो कि, इस बयान पर विवाद बढ़ा तो मंत्री रघुराज सिंह ने सफाई देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का सहारा लिया था और उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि, ”कलाम साहब ने कहा था कि मुसलमान पैदायशी आतंकी नहीं होता है, जब वह मदरसे में पढ़ने जाता है, तो वह कई बातें सीखता है।”

Raghuraj Singh

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि अलीगढ़ में मंत्री रघुराज ने कहा कि, “नेहरू की रणनीति के तहत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बना था। जेएनयू में सैक्स स्कैंडल चलता है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं। देश विरोधी वहां सैक्स स्कैंडल चलाते हैं, जिसमें राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग जाते हैं।

Raghuraj Singh

देश विरोधी लोग वहां इकठ्ठे हो रहे हैं, लेकिन हम आने वाले समय में इन देश विरोधी ताकतों को कुचल देंगे।” वहीं मंत्री रघुराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों के लिए उर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। हिंदू छात्र हिंदी जानते है। हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए। साथ ही यहां पर आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार इसको अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाना चाहती थी। लेकिन यह हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनेगी।

Raghuraj Singh

आख़िर में बता दें कि अक़्सर मंत्री रघुराज सिंह विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं और उन्होंने मथुरा-काशी को लेकर भी एक बयान दिया था जिसको लेकर सियासत गरमा गई थी। गौरतलब हो कि योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा था कि, ”हिंदुओं के आराध्य देव हैं भगवान कृष्ण, हिंदुत्व के एजेंडे में है मथुरा, इसके लिए अगर उन्हें कोई भी बलि चढ़ानी पड़े तो चढ़ा देंगे।”

Back to top button