समाचार

18वें जन्मदिन का जश्न मनाने निकला लड़का, रास्ते में कर दिया शादीशुदा महिला का रेप

देशभर में रेप से जुड़ी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। महिलाओं को लेकर पुरुषों की गंदी मानसिकता चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आलम ये है कि अब तो नाबालिग लड़के भी बलात्कार जैसी घटना को अंजाम देने लगे हैं। अब दिल्ली के सागरपुर इलाके में सोमवार रात हुई इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक नाबालिग लड़का 27 दिसंबर को ही बालिग यानि कि 18 साल का हुआ। ऐसे में देर रात वह अपने जन्मदिन का जश्न मनाने दोस्त के साथ निकला। लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ कि उसने एक शादीशुदा महिला का रेप ही कर दिया।

पति से झगड़ा कर निकली थी महिला

lift

दरअसल सोमवार रात 3 बजे दिल्ली पुलिस को एक महिला का कॉल आया। उसने पुलिस को बताया कि उसका रेप हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले आई। यहां महिला ने पुलिस को अपने साथ हुई रेप की पूरी कहानी सुनाई। महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। सोमवार रात को उसका पति से झगड़ा हुआ था। ऐसे में वह घर छोड़कर आ गई थी। फिर रास्ते में एक दो लड़कों ने उसे लिफ्ट ऑफर की।

दो लड़कों ने लिफ्ट के बहाने किया रेप

rape

महिला ने आगे बताया कि चुकी सोमवार से ही दिल्ली में नाइट कर्फ्यू चल रहा था ऐसे में कोई टैक्सी या यातायात का साधन उपलब्ध नहीं था। ऐसे में उसने उन लड़कों से लिफ्ट ले ली। हालांकि लिफ्ट देने के बाद दोनों आरोपी महिला को निहाल विहार इलाके में ले गए जहां उन्होंने रेप की घटना को अंजाम दिया। रेप करने के बाद दोनों लड़के वहां से भाग गए। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

taking lift

शुरुआत में महिला पुलिस को ये नहीं बता पा रही थी कि किस सटीक जगह से उसने लड़कों से लिफ्ट ली थी। हालांकि पुलिस ने टेक्निकल सर्विलेंस और अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दो आरोपियों में से एक का जन्मदिन था जिसका जश्न मनाने दोनों बाहर निकले थे। आरोपी वारदात वाले दिन ही बालिग हुआ था। ऐसे में जब उसे रात को अकेली महिला दिखी तो उसकी नियत बिगड़ गई और उसने रेप की घटना को अंजाम दे दिया।

दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल

Delhi-police

सोमवार को दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ था। जगह-जगह पुलिस के बैरिकेड भी लगे थे। चेकिंग भी हो रही थी। लेकिन इसके बावजूद आरोपी महिला को सागरपुर इलाके से निहाल विहार तक ले गए और किसी भी पुलिस ने रास्ते में उन्हें न तो रोका और न ही चेकिंग की। ऐसे में पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस घटना से आप भी सतर्क हो जाएं और रात में किसी अनजान शख्स से लिफ्ट लेने से बचें।

Back to top button