राजनीतिसमाचार

नए साल में सरकार का तोहफा, 25 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल, सिर्फ इस राज्य को मिलेगा लाभ

अब 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल, नए साल में सरकार ने दिया तोहफा, लेकिन एक शर्त है

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ता है। अभी कुछ समय पहले तक पेट्रोल-डीजल के भाव 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर चले गए थे। ऐसे में लोगों की जेब का ध्यान रखते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Govt) ने एक खुशखबरी दी है। उन्होंने झारखंड की जनता को नए साल में एक शानदार तोहफा दिया है।

दरअसल प्रदेश सरकार राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत (Petrol Rates Cut in Jharkhand) देने जा रही है।

बाइक चलाने वालों को झारखंड में सस्ता मिलेगा पेट्रोल

jharkhand cmo

झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय (Jharkhand CMO) की तरफ से एक ट्वीट कर ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2022 से झारखंड में बाइक चलाने वालों के लिए पेट्रोल सस्ता हो जाएगा। दो पहिया वाहनों को अब पेट्रोल प्रति लीटर 25 रुपये सस्ता मिलेगा।


झारखंड CMO द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया कि “पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।”

26 जनवरी से सस्ता मिलेगा पेट्रोल

petrol

वर्तमान में रांची में एक लीटर पेट्रोल 98 रुपये 52 पैसे की दर से मिल रहा है। वहीं डीजल का रेट 91 रुपये 56 पैसे प्रति लीटर है। हालांकि अब पेट्रोल में प्रति लीटर 25 रुपए की राहत 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगी। जनता को यह तोहफा हेमंत सोरेन सरकार ने अपने दो साल होने की खुशी में दिया है। उन्होंने इस राहत का ऐलान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

केंद्र सरकार घटा चुकी है एक्साइज ड्यूटी

indian oil

गौरतलब है कि इसके पहले अक्टूबर में पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत अधिक बढ़ने लगे थे। कई जगहों पर ये भाव 100 रुपये के भी पार पहुंच गया था। हालांकि बाद में केंद्र सरकार ने जनता को दिवाली का तोहफा देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी थी। इसके बाद पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी।

Back to top button