बॉलीवुड

उस रात अक्षय कुमार न करते ये गलती तो आज ट्विंकल की बजाय रवीना टंडन होती उनकी बीवी

वह रात जब अक्षय की एक गलती से हाथ से निकल गई रवीना टंडन, कैंसिल हो गया शादी का प्लान

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) बॉलीवुड के जाने माने कपल हैं। दोनों के बीच बहुत प्यार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जमाने में अक्षय कुमार का रवीना टंडन (Raveena Tandon) से अफेयर हुआ करता था। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि बात शादी तक आ गई थी। लेकिन अक्षय कुमार की एक गलती की वजह से ये रिश्ता टूट गया। यदि अक्षय उस रात ये गलती न करते तो शायद आज ट्विंकल खन्ना नहीं बल्कि रवीना टंडन अक्षय कुमार की बीवी होती।

मोहरा फिल्म से शुरू हुई प्रेम कहानी

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की प्रेम कहानी 1994 में आई मोहरा फिल्म (mohra film) से शुरू हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रवीना के दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। खासकर फिल्म में दोनों का रोमांटिक सॉन्ग ‘टिप टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Pani Song) बहुत पॉपुलर हुआ था। इस गाने में दोनों का रोमांस जबरदस्त था। इस फिल्म के बाद लोगों को भी अक्षय और रवीना के बीच की कैमेस्ट्री पसंद आने लगी थी।

सगाई तक पहुँच गई बात

akshay kumar and raveena tandon

अक्षय और रवीना की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा जाने लगा। फिर 1996 में दोनों ने ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म की। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की शादी की अफवाहें सामने आने लगी। लोग बोलने लगे कि दोनों ने चोरी-चुपके शादी रचा ली। हालांकि सच्चाई ये थी कि दोनों ने मंदिर में सिर्फ सगाई रचाई थी। शादी का प्लान बाद का था। हालांकि अक्षय की एक गलती ने इस शादी को कैंसल करवा दिया।

प्रेम कहानी में रोड़ा बनी रेखा

raveena tandon akshay kumar

कहते हैं कि अक्षय नहीं चाहते थे कि रवीना शादी के बाद फिल्मों में काम करें। ऐसे में अक्षय से शादी की खातिर रवीना ने अपना करियर तक छोड़ने का फैसला कर लिया था। दोनों के बीच सब सही चल रहा था। लेकिन फिर अक्षय और रेखा के करीब आने की खबरें सामने आने लगी। ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म में अक्षय और रवीना के अलावा रेखा भी थी। कहते हैं कि रेखा तब अक्षय कुमार में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी ले रही थी। बस यही बात रवीना को चुभ गई।

वह रात जब रवीना ने तोड़ दिया अक्षय से रिश्ता

akshay kumar and raveena tandon

अक्षय और रेखा की नजदीकियों को देख रवीना का दिल टूट गया। फिर एक रात फिल्म की पार्टी हुई। इस पार्टी में अक्षय रेखा के साथ बहुत देर तक रुके। ये चीज रवीना को बुरी लगी। उन्होंने सोचा कि जिस इंसान के लिए मैं अपना करियर तक छोड़ने को तैयार हो गई वह कहीं और दिलचस्पी ले रहा है। बस वह रात रवीना और अक्षय के रिश्ते की आखिरी रात थी। इसके बाद रवीना ने अक्षय से अपने सभी रिश्ते तोड़ लिए थे।

ब्रेकअप के बाद रवीना ने खोली अक्षय की पोल

कहते हैं कि यदि अक्षय उस रात रेखा के साथ ज्यादा करीब आने की गलती न करते तो शायद आज ट्विंकल खन्ना की बजाय रवीना टंडन उनकी बीवी होती। ब्रेकअप के बाद रवीना और अक्षय के अलगाव की खबरें भी आई। रवीना ने तो अक्षय से अलग होने के बाद उनकी बुराई भी की। उन्होंने अक्षय को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि रिश्ते में विश्वास से बढ़कर कुछ नहीं होता है। जिस इंसान के लिए मैंने अपना करियर छोड़ने का मन बना लिया उसी ने मुझे धोखा दिया।

रवीना ने ये भी बताया कि अक्षय का उनसे पहले और भी कई लड़कियों से लव अफेयर था। उन्होंने अपने करियर और इमेज का ख्याल रखते हुए ये बात दुनिया से छिपाई थी। खैर इस रिश्ते के टूटने के बाद अक्षय की लाइफ में ट्विंकल खन्ना की एंट्री हुई। दोनों ने 2001 में शादी रचा ली। वहीं रवीना ने बिजनेसमैन अनिल ठदानी संग 2004 में सात फेरे लिए। वर्तमान में दोनों अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं।

Back to top button