समाचार

5 साल की बच्ची से रेप के आरोप में सुनाई उम्रकैद की सजा, बौखलाए आरोपी ने जज पर फेंक दी चप्पल

देश में रेप और यौन शोषण जैसी घटनाएं एक बड़ा मुद्दा है। यहाँ महिलाएं और बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में देश की सरकार और कानून व्यवस्था आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की पूरी कोशिश करती है। कहा जाता है कि रेप जैसी मानसिकता रखने वाले लोगों को तभी रोका जा सकता है जब उनके मन में सजा को लेकर डर हो।

वह सजा सुनते ही कांपने लगे। यह बात तब और सच साबित हो गई जब गुजरात के सूरत की अदालत में एक रेपिस्ट को आजीवन कारावास की सजा मिली और वह इतना बौखला गया कि उसने जज को चप्पल फेंककर ही मार दी।

नाबालिग से रेप करने पर मिली आजीवन कारावास की सजा

judge

दरअसल गुजरात के सूरत की अदालत में 27 वर्षीय शख्स को पाँच साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने का दोषी पाए जाने पर जीवनभर जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी। आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसने 30 अप्रैल को पांच साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। पीड़ित बच्ची एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। बच्ची को अकेला देखकर उसकी नियत बिगड़ी थी। उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसका अपहरण किया था। इसके बाद उसने रेप और मर्डर की वारदात को अंजाम दिया।

बौखलाए आरोपी ने जज पर फेंक दी चप्पल

sleeper

आजीवन कारावास की सजा सुन आरोपी बौखया गया था। उसने गुस्से में जज को चप्पल फेंक कर मारा। हालांकि चप्पल जज को लगी नहीं, वह उसके पहले विटनेस बॉक्स के पास ही गिर गई। उसकी इस हरकत के बाद आरोपी को तुरंत पकड़ कर वहां से ले जाया गया।

रेप के बाद घोंटा था बच्ची का गला

अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी लड़क को किडनेप कर एक सुनसान जगह पर ले गया था। यहां उसने बच्ची का रेप किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सूरत के हजीरा पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम सहित संबंधित प्रावधानों के तहत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

26 गवाहों और 53 साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा

accused in court

अदालत में आरोपी के खिलाफ 26 गवाहों के बयानों को दर्ज कराया गया। वहीं 53 दस्तावेजी साक्ष्यों को भी पेश किया गया। इन सबको ध्यान में रखते हुए जज ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।  विशेष पोक्सो न्यायाधीश पीएस काला की अदालत ने जैसे ही ये सजा आरोपी को सुनाई तो उसने अपना आपा खो दिया और जज को मारने के उद्देश्य से चप्पल निकाल के फेंक दी।

आरोपी के मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो

अदालत में ये भी बताया गया कि दोषी के मोबाइल से कुछ अश्लील वीडियो मिले हैं। इसमें जानवरों की अश्लील क्लिप भी शामिल है। कोर्ट में दोषी शख्स की मानसिकता बताने की कोशिश की गई। ये भी सामने आया कि वह इसके पहले भी नाबालिग लड़की का रेप और हत्या कर चुका था।

Back to top button