बॉलीवुड

ऋषि कपूर को खोने के बाद बेटी ऋद्धिमा को एक और झटका, परिवार के इस करीबी का हुआ निधन,दुख का माहौल

परिवार में जब किसी का निधन हो जाता है तो बहुत दुख होता है। यह दुख तब और भी बढ़ जाता है जब हम कुछ ही समय में अपने दो करीबी लोगों को खो देते हैं। अब बॉलीवुड के फेमस कपूर परिवार (Kapoor Family) को ही ले लीजिए। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद से ही कपूर परिवार में दुख का माहौल था।

बाकी लोग तो फिर भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, लेकिन ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahni) अपने पिता के जाने का गम अभी भी दिल से नहीं निकाल पाई। पिता की यादें उनके दिलों में अभी तक जिंदा है।

रिद्धिमा कपूर के ससुर का निधन

Shrawan Sahni

इस बीच रिद्धिमा कपूर को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके ससुर श्रवण साहनी (Shrawan Sahni) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। रिद्धिमा के ससुर का निधन (Riddhima Kapoor Sahni Father In Law passed away) सोमवार 27 दिसंबर को हो गया।

Shrawan Sahni

इसकी जानकारी रिद्धिमा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। उन्होंने अपने ससुर श्रवण साहनी की एक फोटो साझा कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने लिखा “हम आपको बहुत मिस करेंगे”। इसके साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाली एक इमोजी भी साझा की।

लोगों ने किया शोक प्रकट

Shrawan Sahni

ऋद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी ने भी सोशल मीडिया पर अपने पापा की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

Shrawan Sahni

भरत ने लिखा कि “हम आपको हमेशा मिस करेंगे पापा।” नीतू और भारत की इस पोस्ट पर नीतू कपूर से लेकर आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान, सोफी चौधरी, अमीषा पटेल, अदिति गोवितकर जैसे कई सितारों ने शोक व्यक्त किया।

ससुर के पहले पिता को भी खो चुकी है ऋद्धिमा

श्रवण साहनी के निधन के बाद से ऋद्धिमा और भरत के घर दुख का माहौल है। बताया जा रहा है कि ऋद्धिमा भी अपने ससुर के काफी करीब थी। ससुर उन्हें बेटी की तरह रखते थे। ऐसे में ऋद्धिमा को भी उनके जाने का दुख है। गौरतलब है कि इसके पहले ऋद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से बड़ी दुखी हो गई थी।

rishi kapoor daughter

ऋषि कपूर ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। वे विदेश में अपना इलाज भी करवा रहे थे। लेकिन 30 अप्रैल 2020 को कपूर परिवार ने उन्हें हमेशा के लिए खो दिया। यह सिर्फ कपूर परिवार का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी बड़ा नुकसान था। ऋषि कपूर के गुजरने के ठीक एक दिन बाद बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का भी निधन हो गया था।

पिता की याद में लिखा था भावुक नोट

अपने प्यारे पिता की याद में ऋद्धिमा ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था “पापा मैं आप से प्यार करती हूँ, हमेशा करती रहूँगी। मेरे सबसे बहादुर योद्धा की आत्मा को शांति मिले। मैं आपको रोजाना मिस करूंगी। मैं आपके वीडियो कॉल मिस करूंगी। काश मैं आपको गुड बाय कहने के लिए वहां मौजूद होती। जब तक हम दोबारा मिले। आई लव यू पापा। आपकी मुश्क।

बताते चलें कि ऋषि कपूर के निधन के समय देश में लॉकडाउन था जिसकी वजह से ऋद्धिमा दिल्ली से मुंबई पापा के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाई थी। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से ही पापा का अंतिम संस्कार देखा था।

Back to top button