दिलचस्प

दम है तो ढूंढो, जंगल में छिपकर बैठा है तेंदुआ, सिर्फ बाज की तरह पैनी नजर वालों को ही दिखेगा

बाज अपनी पैनी नजर के लिए जाना जाता है। वह काफी दूर से झाड़ियों में छिपे अपने शिकार को ढूंढ लेता है। इसलिए उसे सभी पक्षियों में सबसे खतरनाक शिकारी भी माना जाता है। उसकी देखने की क्षमता इंसानों से आठ गिना अच्छी होती है। यदि आपके पास भी बाज सी पैनी नजर हैं और आप पजल्स सुलझाने में माहिर हैं तो हम एक शानदार गेम लेकर आए हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग Find The Object Puzzle गेम बहुत पसंद करते हैं। इस तरह के गेम में आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। ये तस्वीर किसी जगह का सीन होता है। इस सीन में आपको कोई ऑब्जेक्ट या जानवर खोजना होता है। ये ऑब्जेक्ट उस सीन में इतने अच्छे से घुलमिल जाता है कि पहली नजर में इसे खोजना मुमकिन नहीं होता है। इसके लिए आपके पास बाज सी पैनी नजर होना चाहिए। वहीं थोड़ा दिमाग भी चलाना आना चाहिए। इसके बाद आप किसी भी सीन में छिपे ऑब्जेक्ट को आसानी से खोज सकते हैं।

जंगल में छिपा है तेंदुआ, आपको दिखा?

leopard game

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। ये एक जंगल की फोटो है। इसे शेयर करने वाले ने लोगों को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि आप में दम है तो इस तस्वीर में छिपे तेंदुए को ढूंढकर बताओ। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने अपने दिमाग और नजरों को दौड़ाना शुरू कर दिया।

लोगों ने तेंदुए को बहुत ढूंढा। कभी फोटो जूम की तो कभी तस्वीर को घंटों निहारते रहे, लेकिन 90 फीसदी लोग तेंदुए को नहीं खोज पाए। वे इसमें फेल हो गए। तो चलिए एक बार फिर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि आपको इसमें कहीं तेंदुआ नजर आता है या नहीं।

इस तस्वीर को देख कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इसमें कोई तेंदुआ है ही नहीं। हमे बेवकूफ बनाया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। तस्वीर में सच में तेंदुआ छिपा हुआ है। एक यूजर ने उसे स्पॉट भी किया है। आप एक बार फिर से कोशिश करिए यदि फेल हुए तो हम आपको बताते हैं कि तेंदुआ आखिर कहाँ छिपा बैठा है।

यहां छिपा बैठा है तेंदुआ

leopard game

यदि आप तस्वीर को ध्यान से देखें तो पेड़ के नीचे राइट हैन्ड पर आपको तेंदुआ बैठा हुआ दिख जाएगा। वह इस झाड़ियों में इस कदर छिपा हुआ है कि उसे खोजना बड़ा मुश्किल है। तेंदुए इसी तरह वातावरण में छिपकर और घात लगाकर अपने शिकार पर हमला करते हैं।

उम्मीद है कि आपको ये गेम पसंद आया होगा। आप इसे दूसरों के साथ शेयर कर उनकी आंख और दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं। जरा देखें कि वह आपसे पहले खोजते हैं या बाद में ढूंढते हैं।

Back to top button