राशिफल

Rashifal 29 December: इन 7 राशि वालों के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा यह दिन, लोकप्रियता बढ़ेगी

हम आपको बुधवार 29 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सबकी सेवा भी करेंगे और आपको इसका अच्‍छा फल भी प्राप्‍त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को बिगाड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्तिभाव और निष्ठा रखेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी तर्क में न पड़ें। कारोबार के कुछ कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर खुल के बात करना काफी आसान होगा। छात्रों को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो स्कॉलरशिप या किसी अन्य जगह एडमिशन से संबंधित हो सकती है। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है। यह आपके प्रेम संबंध के लिए एक अच्छा दिन होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं। आपको कई अप्रत्याशित सुखद समाचार मिलेंगे। अपनी माँ का ख्याल रखना। घर में भाई-बहन के पीछे भी पैसे खर्च होंगे। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास आज निष्फल हो सकते हैं। आज कोई भी कार्य आपको जल्दबाजी में और लालच में आकर न करें।

ganesh

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के और तय समय पर पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी से भरपूर साथ मिलेगा। दोपहर पूर्व तक सभी आवश्यक कार्य पूरा करने की सोच रखें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। दिन को खास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। राग-द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से संभलकर चलें। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाए। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यवसाय में आज आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। नकारात्मक विचार ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक होते हैं। योग व ध्यान का सहारा लेकर आप इस नकारात्मकता का नाश कर सकते हैं। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। आज अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

Ganesh

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज विषम परिस्थितियों में भी आपको साहस बनाये रखना होगा। कारोबारी आज व्यापार में लाभ कमा सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तेजी से आगे बढ़ेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आपके जीवन की तमाम प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। मन में स्फूर्ति का भाव रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मित्रों के साथ समय का दुरुपयोग ना करें। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई आपको दिल से सराहेगा। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें। महिला जातकों के लिए दिन अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा है। आज उन्हें कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शिक्षण संबंधित कोई प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन इस मामले में बहुत शुभ है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। महिला मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएंगे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है अतः आँख बंद करके किसी विश्वास ना करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे। आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे।

आपने Rashifal 29 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button