बॉलीवुड

ऐश्वर्या को किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहते थे सलमान, कपल के एक होने में ये चीज बनी रोड़ा

सलमान खान (Salman Khan) आज 27 दिसंबर अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1965 को इंदौर में जन्मे सलमान अभी तक कुँवारे हैं। ऐश्वर्या से लेकर कैटरीना तक उनकी सभी प्रेमिकाओं की शादी हो गई है, लेकिन भाईजान का शादी का अभी भी कोई इरादा नहीं है। अब ऐसा भी नहीं है कि सलमान को कोई लड़की पसंद नहीं आई, लेकिन शादी तक बात किसी के साथ नहीं पहुँच पाती है।

भाईजान की सभी प्रेमिकाओं में ऐश्वर्या राय से उनका खास लगाव था। वे किसी भी कीमत पर ऐश को हासिल करना चाहते थे। उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या ने एक खास वजह से सलमान से शादी करने से इनकार कर दिया था।

ऐसे शुरू हुआ था सलमान-ऐश का फेयर

सलमान और ऐश्वर्या के प्यार की शुरुआत ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म से हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों ने प्यार में जीने मरने की कसमें तक खा ली थी। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें तक सामने आने लगी थी।

aishwarya salman

सलमान ऐश्वर्या से शादी करने को बड़े उत्साहित थे। ऐसे में उन्होंने ऐश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। हालांकि ऐश ने सलमान का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था।

ऐश ने शादी से किया इनकार तो गुस्सैल हो गए थे सलमान

aishwarya salman

ऐश्ववर्या अपनी शादी को लेकर कन्फ्यूज थी। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका करियर था। दरअसल उस दौरान ऐश अपने करियर के पीक पर थी। ऐसे में वह शादी की वजह से अपने करियर को बर्बाद नहीं करना चाहती थी। वे अपने बॉलीवुड के सफर पर अधिक फोकस करना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने सलमान को शादी करने से मना कर दिया। बस यही बात सलमान को चुभ गई। वह गुस्सा हुए और उनका व्यवहार ऐश्वर्या को लेकर बदलता चला गया।

ऐश से मारपीट का लगा आरोप

aishwarya salman

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप तक लगाया था। उन्होंने बताया था कि फोन पर भी सलमान का व्यवहार बड़ा अजीब होता जा रहा था। वहीं सलमान ऐश्वर्या पर शक भी करते थे। जब वे किसी और स्टार के साथ काम करती थी या ज्यादा करीब आ जाती थी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाता था।

aishwarya salman

एक बार तो वे ऐश्वर्या की शूटिंग के दौरान सेट पर चले गए थे। वहां उन्होंने बहुत हंगामा किया, तोड़ाफोड़ी भी की। नतिजन ऐश्वर्या को फिल्म ‘चलते-चलते’ से निकालकर रानी मुखर्जी को ले लिया गया।

ऐश के घर जाकर किया था खूब हंगामा

aishwarya salman

सलमान के इस बर्ताव से ऐश्वर्या तंग आ चुकी थी वह हर हाल में सलमान से ब्रेकअप करना चाहती थी। लेकिन सलमान अपने दिमाग और दिल से ऐश्वर्या को निकाल नहीं पा रहे थे। यहाँ तक कि वे आधी रात को ऐश्वर्या राय के अपार्टमेंट पहुंचकर जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे थे। इस दौरान उनके हाथों से खून तक आ गया था। वह चाहते थे कि ऐश्वर्या उनसे शादी करने का वादा करें। इस चक्कर में उन्होंने ऐश्वर्या को उनकी बिल्डिंग के 17वें माले से कूदने की धमकी तक दी थी। यह नवंबर 2001 की बात है। उस रात सलमान सुबह 4 बजे तक ऐश का दरवाजा पीटत रहे थे।

aishwarya salman

एक इंटरव्यू में सलमान ने ऐश के घर हंगामा करने की बात स्वीकार की थी। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोप को सिरे से नकार दिया था।

aishwarya salman

उन्होंने कहा था कि वे ऐश को खोना नहीं चाहते थे, इसी डर से अक्सर हिंसक हो जाते थे। सलमान के अनुसार मीडिया ने उनके और ऐश्वर्या के झगड़े को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था।

प्यार करते हैं तभी झगड़ते हैं

aishwarya salman

सलमान ने 2002 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था “मेरा और ऐश का एक रिश्ता है। यदि आप किसी रिश्ते में लड़ते नहीं है तो मतलब आप प्यार नहीं करते हैं। अब मैं एक ऐसे शख्स के साथ क्यों लडूंगा जो मेरे लिए अजनबी है। हम लड़ते थे क्योंकि हम एक दूसरे से प्यार करते थे।

Back to top button