अध्यात्म

साप्ताहिक राशिफल: शुक्र ग्रह का आज होगा राशि परिवर्तन,इन 8 राशि वालों के जीवन में आ जाएगा भूचाल

10 जुलाई से 16 जुलाई 2017 तक का पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े इस सप्ताह का राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 10 जुलाई से 16 जुलाई 2017 –   

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। वैसे तो शुक्र का राशि परिवर्तन करना सभी राशियों के लिए लाभकारी है, लेकन शनि के वक्री होने के कारण कुछ राशियों के लोगों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।

मेष (Aries): इस सप्ताह आर्थिक तथा संतान के मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ेगा। शरीर में कोई भी तकलीफ नहीं होगी फिर भी आप बैचेनी का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों का पढ़ने-लिखने में मन कम लगेगा। यदि इस समय परीक्षा हो तो स्वयं का ध्यान अध्ययन में लगाएं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरते। संभव हो तो इस समय के दौरान आर्थिक व्यवहार न करें। महिला तथा छात्रवर्ग को केन्द्र व राज्य स्तरीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।

वृषभ (Taurus): आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी। सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि होगी। 17 तारीख के दिन थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। यदि किसी जगह पैसे का निवेश कर रखा है तो वह फंस सकता है।

मिथुन (Gemini): वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है या पैतृक संपत्ति की समस्याएं हो सकती हैं। मशीनरी पर खर्च होगा और मानसिक चिंता अधिक रहेगी। प्रेम संबंध में हैं तो सप्ताह के मध्य में यात्रा का प्रसंग बन सकता है। आपकी यश प्रतिष्ठा के लिए बढ़िया समय इस सप्ताह से शुरू हो रहा है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी दक्षता से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कर्क (Cancer): दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। सप्ताह की तारीख 13, 14 के दिन कुंभ राशि में अर्थात् आपके भाग्य स्थान में केतु के ऊपर से भ्रमण हो रहा है, जिससे भाग्यवृद्धि होगी। परंतु किसी भी समय आपकी प्रगति भ्रामक भी साबित हो सकती है।

सिंह (Leo): यह सप्ताह आपको शुभ परिणाम देगा। सप्ताह भर आप शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूती का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपको अवरोध होंगे लेकिन आपको आगे बढ़ने का रास्ता ढुढ़ना होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, खतरा हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन यह आर्थिक उन्नति देगा। आर्थिक विषयों, निजी संबंधों, दांपत्य जीवन, व्यापारिक संबंध के लिए सप्ताह का शुरुआती समय मध्यम रहेगा।

कन्या (Virgo): आपको लाभ हो सकता है। मित्रों की तरफ से झुकाव में कमी रहेगी। खाने में भारी खुराक के कारण पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया उद्यम करने का मन हो सकता है। प्रेम संबंध में दिक्कत आ सकती है। 13 और 14 तारीख का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। निवेश से संबंधित कोई निर्णय बिना सोच विचार के न लें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपका समय परिवार के साथ बीतेगा।

 

तुला (Libra): सप्ताह के शुरुआत से मानसिक, शारीरिक, सुख शांति रहेगी। समय बितने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी प्रतिकूलता हो सकती है। शरीर में गर्मी का प्रकोप हो सकता है। त्वचा में इंफेक्शन हो सकता है। इलाज में लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में राहत मिलेगी।

 

वृश्चिक (Scorpio): आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी। सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि होगी। 15 तारीख के दिन थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। यदि किसी जगह पैसे का निवेश कर रखा है तो वह फंस सकता है।

 

धनु (Sagittarius): सप्ताह का शुरुआती समय तनाव भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक कष्ट हो सकता है। सप्ताह के मध्य में यश, कीर्ति तथा मान प्रतिष्ठा बढेगा। नौकरी में कोई पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी सामान की खरीदारी के लिए समय उत्तम है। स्त्री सुख मिलेगा, शुभ प्रसंग की शुरुआत होगी। आंखों का विशेष ख्याल रखें। मानसिक चिंता हो सकती है व कोर्ट-कचहरी के कामों में दिक्कत रहेगी।

 

मकर (Capricorn): इस सप्ताह छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करेंगे तो भरपुर आनंद मिलेगा। हवाई यात्रा का योग बन रहा है। यदि किसी को उधार दे रखा है, तो वसूलने करने के लिए समय उत्तम है। गणेशजी कहते हैं कि यदि किसी अपरिचित को भी यदि आर्थिक जरूरत हो, तो आपको उसकी मदद करनी चाहिए। इस समय आप अधिक उदार और दयालु रहेंगे। इससे आपको पर्याप्त संतोष मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): आपको लाभ हो सकता है। मित्रों की तरफ से झुकाव में कमी रहेगी। खाने में भारी खुराक के कारण पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया उद्यम करने का मन हो सकता है। प्रेम संबंध में दिक्कत आ सकती है। 13 और 14 तारीख का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। निवेश से संबंधित कोई निर्णय बिना सोच विचार के न लें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपका समय परिवार के साथ बीतेगा।

 

मीन (Pisces): सप्ताह की शुरुआत में मन में निराशा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस होगी। इस सप्ताह निवेश का जोखिम न लें। शेयरबाजार से दूर रहें। इस दौरान किसी को लोन न तो दें। 15 तारीख को आप समय का पूर्ण सदुपयोग करेंगे। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन भागीदारी से सतर्क रहें। मानसिक रूप से तनावमुक्त होकर कार्य करें। काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

Back to top button