राजनीति

पाकिस्तान ने किया सीज फायर उलंघन, पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारत ने दिया करारा जवाब!

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो अपने बनने के साथ ही भारत से नफरत कर रहा है। पाकिस्तान भारत से ही टूटकर बना है, इसके बावजूद वह भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। हर समय पाकिस्तान की बस यही चाहत होती है कि किसी भी तरह भारत को चोट पहुँचायी जाए। पाकिस्तान इसमें कई बार कामयाब भी हो जाता है।

आतंकियों से करवाता है भारत पर हमला:

हालांकि भारत की पीछे हटने वालों में से नहीं है। भारत पाकिस्तान की हर चोट का करारा जवाब देता है। पाकिस्तान भारत को चोट पहुँचाने के लिए अपनी सेना का गलत इस्तेमाल तो करता ही है, साथ ही पाकिस्तान आतंकवादियों को भी पनाह दिए हुए है। वह उन्ही आतंकियों से भारत पर हमले भी करवाता है। पूरी दुनिया पाकिस्तान के इस काले कारनामें से वाकिफ है।

लगातार कर रहा है सीज फायर का उलंघन:

समय-समय पर पाकिस्तानी सेना सीज फायर का उलंघन करने से भी बाज नहीं आती है। पाकिस्तानी सेना चाहती ही नहीं है कि सीमा पर शांति बनी रहे। जैसे ही थोड़ी शांति का माहौल होता है, पाकिस्तानी सेना उसे भंग करने के लिए गोलीबारी शुरू कर देती है। पाकिस्तानी सेना पिछले दो दिनों से लगातार सीज फायर का उलंघन कर रही है।

स्वचालित हथियारों से दागी गोलियां:

कल शाम जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब गांवों और चौकियों पर भारी मोर्टार दागे। इसके साथ की पाकिस्तानी सेना ने स्वचालित हथियारों से गोलियां दागकर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उलंघन किया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने खादी करमारा और दिवगार के इलाकों को अपना निशाना बनाया।

2 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर:

अधिकारी ने बताया कि कल शाम लगभग 5 बजे पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों और मोर्टार गोलों के जरिये नियंत्रण रेखा के नजदीक गांवों पर हमला किया। हालांकि इस गोलीबारी से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना इसके पिछले दिन भी संघर्ष विराम का उलंघन किया था। भारतीय जवानों ने कार्यवाई करते हुए पाकिस्तान की तीन चौकियों को नष्ट कर दिया। 2 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है।

Back to top button