बॉलीवुड

सिर्फ कैटरीना-विक्की ही नहीं ये सितारें भी देते हैं घर का लाखों रुपए का किराया,देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड सितारों की लाइफ बड़ी आलीशान होती है। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है। वह जब चाहे जितना चाहे खर्च कर सकते हैं। ऐसे में वे अपनी लाइफ बड़े ही शाही अंदाज से जीना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में उनके घर भी बड़े रॉयल होते हैं। इनके घर दिखने में जीतने खूबसूरत होते हैं, कीमत में उतने ही तगड़े होते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन सितारों के घरों की एक झलक और कीमत दोनों बताने जा रहे हैं।

आपको जान हैरानी होगी कि कुछ सितारें तो ऐसे भी हैं जो लाखों रुपए का किराया हर महीने देते हैं। वे सालभर में इतना रेंट भर देते हैं जीतने पैसे में आपको एक अच्छा खासा मकान मिल जाएगा।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्म 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस करती है। वे एक फिल्म का 60 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। वैसे तो सलमान का खुद का गैलेक्सी अपार्टमेट है। लेकिन उन्होंने अपनी कंपनी सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए बांद्रा के मकबा हाइट्स में 2 फ्लोर पर डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी किराए पर ले रखा है। वे इस मकान के लिए हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन भी बड़े अमीर हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्में की हैं। उनका मुंबई के जूहू इलाके में एक बिल्डिंग में 3 फ्लोर का एक घर है। इसकी कीमत लगभग 97.50 करोड़ रुपए है। हालांकि कोरोना काल में वे अपनी फैमिली के सतह रेंट पर अपार्टमेंट लेकर रहने लगे थे। इस दौरान उन्होंने 8.25 लाख रुपए किराया चुकाया था।

कैटरीना कैफ (Katrina kaif)

vicky katrina pics

कैटरीना कैफ हाल ही में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद कपल जुहू स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गया है। ये अपार्टमेंट उन्होंने 5 साल के लिए लिया है। इसका रेंट लगभग 8 लाख रुपए महिना है। बताते चलें कि दोनों ने ये अपार्टमेंट विराट (Virat Kohli) और अनुष्का (Anushka Sharma) के पड़ोस में ही लिया है।

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी विक्की और कैटरीना की तरह जूहु के सी-फेसिंग बिल्डिंग में रहते हैं। उनके घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। वैसे तो ये घर कपल का खुद का है, लेकिन इस बिल्डिंग में यदि आप रेंट पर घर लें तो आपको लगभग 8 लाख रुपए महिना चुकाना होगा।

रणवीर सिंह ( Ranveer Singh)

बॉलीवुड के बिंदास एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) ने मुंबई के प्रभादेवी टावर में तीन साल के लिए 4bhk अपार्टमेंट रेंट पर ले रखा है। वह इसके लिए हर महीने लगभग साढ़े सात लाख रूपए का किराया देते हैं। इसी बिल्डिंग में उनकी पत्नी यानि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी 26वें माले पर एक अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। उनके इस घर की कीमत साल 2010 में 16 करोड़ रुपए थी।

वैसे इन सितारों के घर का किराया देखकर आपका क्या रिएक्शन है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये जानकारी पसंद आई हो तो से दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

 

Back to top button