अध्यात्म

2022 में शनि बदलेगा अपनी राशि, पड़ेगा सभी राशियों पर असर, किसी को मिलेगा दुख तो किसी को सुख

सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी होती है। यह लगभग ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। उसके इस राशि परिवर्तन से किसी राशि पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) पढ़ती है तो कोई शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) का शिकार हो जाता है। नए वर्ष में 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंभ राशि में गोचर करेगा। तो चलिए देखते हैं इसका आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि

mesh rashi

अपने कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि अपने टेलेंट से आप सबको इंप्रेस कर सकते हैं। प्रशासनिक नौकरी, लॉ फर्म और ईंधन उद्योग में जॉब कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। अपने ऑफिस में आपकी छवि अच्छी बनेगी। वहीं जॉब की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। धन आगमन के चांस भी बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि

vrish rashi

शनि गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कहीं रुका हुआ पैसा वापस आ जाएगा। पैसा कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो सही समय है। छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी नरम-गरम हो सकती है।

मिथुन राशि

mithun rashi

आपके काम की प्रशंसा होगी। अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ होगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी वापस लौट सकती है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश में थोड़ी सी मेहनत करने पर ही नौकरी मिल जाएगी। बॉस आप से खुश रहेगा।

कर्क राशि

kark rashi

जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। विवाह के योग बनेंगे। हालांकि रिश्ता तय होने में थोड़ा समय लग सकता है। जीवनसाथी का चुनाव सोच समझकर ही करें। शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहें। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत नरम गरम हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।

सिंह राशि

singh rashi

कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। शादी के योग बन सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता ही मिलेगी। धन से जुड़े क्षेत्र में लाभ होगा।

कन्या राशि

kanya rashi

स्टूडेंट्स के लिए ये समय अच्छा नहीं रहेगा। पढ़ाई में बाधा आ सकती है। आपकी एकाग्रता भंग होगी और प्रदर्शन में गिरावट आएगी। हालांकि कड़ी मेहनत करने से आप इस चुनौती का सामना भी कर सकते हैं। वहीं सरकारी नौकरी के लिए ट्राय कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

तुला राशि

tula rashi

घर परिवार में झगड़ा होगा। दुख और निराशा आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे। सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। हालांकि पढ़ाई-लिखाई में स्टूडेंट्स को मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है। वहीं नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। धन आगमन हो सकता है। हालांकि आपको धन कमाने के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना होगा। इसका पूरा लाभ उठाना होगा।

वृश्चिक राशि

vrischik rashi

काम में सफलता चाहिए तो बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने साहस और पराक्रम में गिरावट न आन दे, अन्यथा काम बनते बनते बिगड़ जाएगा। खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखें। पैसों को लेकर राहत मिल सकती है। थोड़ी सी जुगाड़ से ज्यादा पैसा मिल सकेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

dhanu rashi

शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय में वृद्धि होगी। पैसों की बचत होगी। भविष्य के लिए किस्मत के नए रास्ते खुलेंगे। भाग्य आपका हर पल साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमे सफलता पाएंगे। पैसा निवेश के लिए भी समय उत्तम है।

मकर राशि

makar rashi

सेहत कहा ख्याल रखें। एक से अधिक जगहों से पैसा आने की संभावना है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत में कोई कमी नहीं रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विवाह के योग रहेंगे। माता-पिता से सुख मिल सकता है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। सुखद यात्रा हो सकती है।

कुंभ राशि

kumbh rashi

विदेश पढ़ाई या नौकरी के लिए जाने का सोच रहे हैं तो ये सही समय है। आपको बहुत लाभ मिलेगा। बीमारी की वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शादीशुदा जीवन सही चलेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में असफलता हाथ लगेगी। विवाह के योग अभी कुछ दिन नहीं रहेंगे। पैर में चोट लग सकती है।

मीन राशि

meen rashi

शनि के गोचर से लाभ होगा। बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पढ़ाई लिखाई में लाभ होगा। परिवार से संबंध गहरे होंगे। घर में शांति का माहौल रहेगा। किसी फैमिली ट्रिप पर जा सकते हैं। धन की आवक बनी रहेगी। खर्चा सोच समझकर ही करें।

Back to top button