विशेष

ऐश्वर्या से कैटरीना तक, हर गर्लफ्रेंड सलमान को छोड़ क्यों भाग जाती है, पिता सलीम खान ने खोला राज

कैटरीना कैफ की शादी के बाद से लोग सलमान खान की चुटकी भी लेने लगे हैं। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ पहले सलमान खान को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हुआ करते थे। फैंस को तो ये तक लगने लगा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन सलमान की हर गर्लफ्रेंड की तरह कैटरीना कैफ भी उनके हाथ से निकल गई।

सलमान ने बनाई कई गर्लफ्रेंड्स

salman khan

सलमान खान 55 साल के हो गए हैं लेकिन अब तक उनकी शादी नहीं हो पाई है। ऐसा नहीं है कि सलमान खान की लाइफ में कोई लड़की नहीं आई। उनका बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों से अफेयर रहा है। करियर की शुरुआत में ही उनका नाम अभिनेत्री संगीता बिजलानी संग जुड़ गया था।

कहा जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे लेकिन फिर अंतिम समय पर दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद सलमान की लाइफ में पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली खान की एंट्री हुई। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये रिश्ता भी समाप्त हो गया।

salman khan gf

सलमान विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के साथ काफी सिरियस थे। दोनों की लव स्टोरी ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म से शुरू हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। लेकिन फिर ऐश्वर्या ने सलमान पर हिंसा का आरोप लगाते हुए ये रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद उन्होंने कैटरीना को डेट करना शुरू किया था लेकिन भाईजान की सभी लव स्टोरी की तरह ये भी अधूरी रह गई।

इस कारण अधूरी रह गई लव स्टोरी

salman khan mother

सलमान के साथ कोई भी गर्लफ्रेंड ज्यादा दिनों तक क्यों नहीं टिक पाती, इसका खुलसा उनके पिता सलीम खान ने किया है। उन्होंने बताया कि सलमान की असफल प्रेम कहानी की वजह उनकी मां सलमा खान है। बात कुछ समय पहले की है जब सलमान खान ने अपने माता-पिता संग फराह खान के शो ‘मेरे बीच’ में सिरकत की थी। इस शो में सलीम खान ने सलमान की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले।

salman-khan-family-photo

फराह खान से बातचीत करते समय सलमान की मां सलमा ने कहा था कि “सलमान की जितनी भी गर्लफ्रेंड थी उनके साथ सलमान का रिश्ता बहुत ही अच्छा था।” इस बीच सलमान के पिता ने मजाकिया अंदाज में बोला कि “सलमान का सबसे ज्यादा नुकसान उनकी मां ने ही किया है।”

salman khan salim

सलीम खान ने बताया कि “सलमान का सबसे अधिक नुकसान उनकी माँ ने ही किया है। इसकी वजह ये है कि सलमान जिस भी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में पसंद करता है, बाद में उसके अंदर अपनी माँ को ढूँढने लगता है। इस कारण लड़कियां उसे छोड़ चली जाती है।” इसके बाद सलीम ने हंसते हुए कहा कि “सलमान की मां की तरह उसे शायद ही कोई गर्लफ्रेंड प्यार दे सकेगी।

salman khan

अगर वह अपनी गर्लफ्रेंड में मां को ठूसेगा तो वह लड़की भागेगी ही।” बताते चलें कि सलमान अपने माता-पिता से बहुत प्यार करते हैं। वे अपने परिवार को सबसे अधिक अहमियत देते हैं। यही वजह है कि वह अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ नए घर में शिफ्ट नहीं होते हैं। वे हमेशा अपने माता-पिता के साथ ही रहना पसंद करते हैं।

Back to top button