विशेष

पहले से ही कई शादियां किया हुआ था दूल्हा, लड़की बालों को पता चली बात तो यूं हुआ दूल्हे का स्वागत

दिल्ली एनसीआर की एक शादी की घटना काफी वायरल हो रही है । यह घटना गाजियाबाद का है जहां पहले से कई शादी रचा चुके लालची दूल्हे का लड़की वालों ने लात-घूसे से जमकर स्वागत किया है। जैसे ही शादी में आए बारातियों को दूल्हे की धुनाई की जानकारी मिली तो बैंक्वेट हॉल में भगदड़ मच गई। दूल्हे के साथ आए सभी बाराती भाग खड़े हुए।

dulha

लड़की के पक्ष को जैसे ही सूचना पुलिस प्रशासन को मिली मौके पर पुलिस प्रशासन आ गए और इस दौरान दुल्हन के भाई ने दूल्हे समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी और दहेज मांगे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शादी में दूल्हे की पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

dulhan

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते रविवार को न्यू जाफराबाद दिल्ली से एक बारात अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज होम में आई थी। जहां कुछ बाराती खाना खा रहे थे और कुछ बाराती धूमधाम से मस्ती में झूम रहे थे। वहीं दूसरी तरफ खाना खाने के बाद दूल्हा और उसके पिता ने लड़की वालों से निकाह से पहले 10 लाख रुपए और एक हीरे की अंगूठी की मांग कर ली।

जबकि इससे पहले तीन लाख नगद और 10 लाख के हीरे की अंगूठी दूल्हे को दी जा चुकी थी। दुल्हन के भाई अनस का कहना है कि इसी दौरान उन्हें यह भी जानकारी हुई कि दूल्हा इससे पहले कई बार शादी कर चुका है और अबकी बार उसकी बहन से झूठ बोल कर शादी कर रहा है। जबकि रिश्ता पक्का होने के समय ऐसी कोई भी बात नहीं बताई गई थी।

दूल्हे की खूब हुई पिटाई , सभी ने देखा तमाशा

शादी अस्थल पर जैसे ही दूल्हे की पिटाई शुरू हुई , कुछ लोगो ने मामला शांत करने का कोशिश किया , पर मामला आगे बढ़ चुका था , इसी दौरान किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शादी रचाने आए दूल्हे की पिटाई का यह वीडियो बेहद चर्चित हो गया है। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर आरोपी दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

साहिबाबाद थानाध्यक्ष ने दी मामले की जानकारी

साहिबाबाद के थानाध्यक्ष नागेंद्र चौबे का कहना है कि पूरा मामला बीते रविवार का है। अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज होम में एक बारात दिल्ली से आई थी। इसी दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button