राशिफल

Rashifal 20 December: आज 3 राशियों के जातको की इच्छाओं को पूरा करेंगे महादेव, जानिए अपना भाग्य

हम आपको सोमवार 20 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। अपने रिश्तों में उत्साहजनक कुछ करने की उम्मीद करनी चाहिए। आज आपका प्रेमी या साथी आप पर अपार स्नेह बरसाएगा। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी के लिए बाहर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। ज्ञान और अच्छे विचारों में आज बढ़ोतरी होगी। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। साथ ही आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। कोई जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो व्यक्ति व्यापारी हैं उनके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा।

shiv ji

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले सुनी सुनाई बातों पर आंखे मूंदकर यकीन ना करें और उनकी सच्चाई को भली भांति परख ले। आज आप एक नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई में बहुत अच्छा करेंगे। लोगों के बीच आपकी अलग छवि बनेगी। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नई चीजो पर विचार करेंगें। पड़ोसी या भाई के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पाऐंगे। छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको व्यवसाय में इच्छानुसार मुनाफा होगा। आज के दिन झूठ व प्रपंच के चक्कर में नहीं पड़ना है, अन्यथा अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किये गए प्रयास सफल होंगें। बिगड़ते काम आज बन सकते है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। काम की गुणवत्ता से खुश रहेंगे। आत्मविश्वास बड़ा होने से सारे काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज व्यापारियों को पैसों का निवेश अच्छी जगह करने से अधिक लाभ होने की सम्भावना बन रही हैं। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। जायदाद के मामले में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। इंजीनियरों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। युवा वर्ग अनैतिक कार्यों से बचकर रहें। किसी काम करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें। आपको निरन्तर सफलता मिलेगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। व्यापारिक पार्टनरों के बीच विवाद की आशंका है। हिसाब किताब में पारदर्शिता बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज एक यादगार यात्रा होने की संभावना है। जीवन में शुभ परिवर्तन होंगे। बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा और आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धार्मिक या सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपकी माता की सेहत में भी सुधार देखकर आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन ठीक रहेगा। हालांकि बड़े मुनाफे के लिए आप गलत रास्ते न अपनाएं। वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई न एक व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कर लीजिए यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है।

Ganesh

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी के साथ थकान भी महसूस हो सकती है। नौकरी में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता है तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। अलग काम करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ घर की स्थिति को संतुलित कर देगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आईटी सेक्टर या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

आपने Rashifal 20 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>