राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह हीरे की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, सभी विघ्नों का होगा नाश

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 20 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह आप अपने मन की दृढ़ता और शक्ति के साथ काम करेंगे। कोशिश करेंगे तो इस सप्ताह सरकारी काम में आ रही रुकावट खत्म होगी। किसी बड़ी कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक अग्रणी भूमिका निभा सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में किसी भी तरह के नए प्रयोग न करें। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी।

प्यार के विषय में : जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह से जुड़े शुभ संयोग बने हैं।

करियर के विषय में : कारोबार में बाधा दूर होकर धन की प्राप्ति सुगम होगी।

हेल्थ के विषय में : भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी महसूस होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस सप्ताह मेहनत ज्यादा हो सकती है। भवन भुमि के मामलो में शत्रु सक्रिय रहेंगे। भाइयो से विवाद न करें। यात्रा में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान सम्भव है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिहाज से समय ठीक-ठाक है। व्यापार का विस्तार होगा। अत्यधिक खर्च के कारण तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए क्रियाशील बने रहें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको एक सच्चा प्रेम करने वाला जीवनसाथी मिलने की पूरी संभावना हैं।

करियर के विषय में : कारोबार में इस सप्ताह लाभ प्राप्त होने के योग है।

हेल्थ के विषय में : डायबिटीज के मरीजों को इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

इस सप्ताह आपके निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान कि चिंता और तनाव सताएंगे। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। गर्भवती महिलाओं को भी इस समय स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। नौकरी में तरक्की का योग बना है, शीघ्र ही प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आप किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र की वित्तीय रूप से मदद कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। जातक के मन में उत्साह का संचार होगा। जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। आपका बड़ा भाई किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपकी मदद कर सकता है। धन का आश्चर्यजनक प्रवाह होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से बात कर उनसे अपने दिल की बात बताएंगे।

करियर के विषय में : कामकाज की योजना गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। किए गए कामों का नतीजा आपके पक्ष में रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

इस सप्ताह किसी को पैसा उधार देने से बचें। कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेगें। खेल-कूद में कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अबतक वो आपकी बात को टाल रहा था तो इस सप्ताह बिना बोले ही वो आपको पैसे लौटा सकता है।

प्यार के विषय में : लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी व निजी जीवन सुखमय गुजरेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

कन्या राशि वालों को बाहरी लोगों की वजह से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी बड़ी कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से भी समय लगभग अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की आवश्यकता हो सकती है।

प्यार के विषय में : रोमांस के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह ठीक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

तुला राशि के लिए सप्ताह कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। आपको कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है, बस आपको अपनी काबीलियत पर रखना होगा। आप नई शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपकी जॉब में, व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन होगा।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी एक आदर्श के रूप में आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा।

करियर के विषय में : व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले आय में कमी होने से परेशान होंगे। आप धार्मिक और शुभ कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं। किसी भी काम के लिए अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखना चाहिए। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। मन में कुछ बेचैनी और तनाव हो सकता है। लापरवाही से हाथ आए मौके निकल सकते हैं। छिटपुट विवाद हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आपको कोई नया काम भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

इस हफ्ते किसी महंगी वस्तु का नुकसान होने से तनाव हो सकता है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें। बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए सप्ताह अच्छा है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। सप्ताह का आरंभ चिड़चिड़ापन मन में खिन्नता प्रदान करेगा। आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरा वक़्त बिताएँगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा हो सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग हैं। उनसे भी फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। शारीर‍‍िक कष्ट संभव है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

मकर राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें। इस सप्ताह मंगलवार से बुधवार तक का समय आपके लिए बहुत ही शुभ है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। सहकर्मी का बोझ साझा करना पड़ सकता है। मित्र स्वजनों की तरफ से भेंट उपहार मिलेगा। उनके साथ कोई पर्यटन होगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह प्रेम से भरपूर हैं। आप को सच्चे प्रेम की प्राप्ति होगी।

करियर के विषय में : शासन प्रशासन से जुड़े लोगों को किसी अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : गैस और एसिडिटी से परेशानी बढ़ सकती है। भोजन पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

इस सप्ताह गुरुवार के बाद व्यवसाय में लाभ होगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। किसी धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। कोई आप के निजी जीवन में विघ्न उत्प्पन करने की कोशिश कर सकता है सतर्क रहे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर आपकी मेहनत व रचनात्मकता आपको तरक्की दिला सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

इस सप्ताह आपको किसी की आलोचना करने से बचना चाहिए। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है। कोई जोखिम न उठायें लेकिन उत्साह बनायें रखें। इस सप्ताह आप एक लोकप्रिय व्यक्ति के रूप में उभर कर आएंगे। संतान के विवाह सम्बन्धित निर्णय लेंगे। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी।

प्यार के विषय में : आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : जाँब में उन्नति का समय है। व्यवसाय परिवर्तन में सफलता की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 20 दिसंबर से 26 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 20 दिसंबर से 26 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 20 दिसंबर से 26 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button