विशेष

इस अभिनेत्री के चक्कर में बीवी को तलाक देने के लिए तैयार हो गए थे अनिल कपूर, पढ़ें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ( Anil Kapoor) बॉलीवुड में जाना माना नाम है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। अनिल ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अपने 40 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। वे 64 की उम्र पार कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनका जोश और सुंदरता दोनों खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

64 की उम्र में स्मार्ट हैं अनिल कपूर

Anil Kapoor

अनिल कपूर को बॉलीवुड का एवरग्रीन एक्टर भी कहा जाता है। 64 की उम्र में भी वे बहुत स्मार्ट और यंग दिखते हैं। वे अभी तक फिल्मों में नजर आ रहे हैं। समय के साथ उनकी उम्र बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें देख आज भी कई हसीनाएं आहें भरती हैं। उनकी इस जवानी को लेकर कई बार ट्रोलर्स उनका मजाक भी उड़ाते हैं।

ये है जवानी का राज

Anil Kapoor

वैसे हर कोई ये जानना चाहता है अनिल कपूर की इस जवानी का क्या राज है? एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने अपने चैट शो में अनिल कपूर से यही सवाल पूछ लिया था। इस पर अनिल ने जवाब देते हुए कहा था कि “मुझे लगता है भगवान ने हमें जो जिंदगी दी है उसे एन्जॉय करना चाहिए। भगवान की दया है कि उनके आशीवार्द से जिंदगी सही से गुजर रही है।”

फिटनेस को लेकर हैं जागरूक

Anil Kapoor

अनिल अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं। वह अपने खान-पान का खास ख्याल रखते हैं। वहीं रोजाना व्यायाम करना भी नहीं भूलते हैं। उनका कहना है कि हम सभी को 24 घंटे में से कम से कम एक घंटा अपने लिए जरूर निकालना चाहिए।

आपकी सेहत ही आपका असली खजाना है। इसके अलावा अनिल टेंशन कम लेते हैं और खुश ज्यादा रहते हैं। इससे भी उनके चेहरे का ग्लो जाता नहीं है।

कंगना रनौत के हैं दीवाने

Anil Kapoor kangana ranaut

अनिल कपूर पर कई लड़कियां मरती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री भी है जिस पर खुद अनिल कपूर मरते हैं। यदि उन्हें मौका मिले तो वह उनके लिए अपनी बीवी सुनीता कपूर को तलाक तक दे सकते हैं। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत है।

कंगना के लिए छोड़ सकते हैं बीवी

Anil Kapoor kangana ranaut

दरअसल करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अनिल कपूर ने इस बात का खुलासा किया था। शो में करण ने अनिल से पूछा था कि एक ऐसी महिला का नाम बताइए जिनके लिए आप अपनी बीवी को भी छोड़ सकते हैं। इसका जवाब देते हुए अनिल कपूर ने मजाक में कंगना रनौत का नाम लिया था।

रियल लाइफ में पत्नी संग हैं खुश

anil kapoor wife

वैसे रियल लाइफ में अनील अपनी बीवी सुनीता से बहुत प्यार करते हैं। वह उनके साथ एक खुशहाल जीवन बीता रहे हैं। दोनों ने 1984 में शादी रचाई थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर हैं। सोनम बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं जबकि हर्ष भी फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं।

Back to top button