दिलचस्प

एक हाथ में दिवंगत मां की फोटो, दूसरे में भावुक पिता का हाथ, दुल्हन की एंट्री ने रुला दिया-Video

पूरे इंटरनेट को रुला गई दुल्हन, दिवंगत मां की फोटो और भावुक पिता संग की शादी में एंट्री -Video

हर बेटी का सपना होता है कि उसकी शादी में उसकी मां हर पल उसके साथ रहे। जिंदगी के इस खास पल को हर लड़की अपने माता-पिता के साथ ही बिताना पसंद करती है। कन्यादान से लेकर विदाई तक माता-पिता एक अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ बेटियों को शादी में मां का साथ नसीब नहीं होता है। उनकी मां इस दुनिया में नहीं होती है। ऐसे में उन्हें अपनी मां के बिना ही शादी के बंधन में बंधना पड़ता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपनी दिवंगत मां को अपनी शादी में शामिल करने का बड़ा ही अनोखा तरीका अपनाया।

दिवंगत मां की तस्वीर के साथ दुल्हन ने ली एंट्री

bride emotional entry

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। हर जगह लोग शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। ऐसे में शादी से जुड़े कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर आंखें नम कर देना वाला दुल्हन कि एंट्री का एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन एक हाथ से अपने पापा का हाथ थामे हुए है, बल्कि दूसरे हाथ में उसकी दिवंगत मां की तस्वीर है।

आंखों में दिखे मां की याद के आँसू

bride emotional entry

दुल्हन की मां अब इस दुनिया में नहीं है। हालांकि वह अपनी शादी में मां की उपस्थिति चाहती थी। ऐसे में उसने स्टेज पर एंट्री लेते समय मां की तस्वीर को हाथ में थाम लिया। जब उसने ऐसा किया तो उसकी आंखें नम थी। उसके साथ हाथ पकड़कर चल रहे पिता भी इस मौके पर बहुत भावुक नजर आए। वहीं शादी में मौजूद सभी लोगों का दिल इस नजारे को देख पसीज गया।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

जानकारी के मुताबिक ये दुल्हन पाकिस्तान की है। उनके इस वड़ियों को फोटोग्राफर महा वजाहत खान (Maha Wajahat Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “उन सब बेटियों के नाम जिनकी मां आज उनके साथ नहीं हैं. जैसे मेरी.. मिस यू सो मच अम्मी..”।

bride emotional entry

दुल्हन की यह इमोशनल एंट्री सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोग वीडियो पर भावुक होकर कमेंट भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि “यह वीडियो किसी को भी रुला देगा।” फिर दूसरे ने कहा “दिल छू लेने वाला नजारा है।” फिर एक कमेंट आता है “वीडियो देखकर ही हमारी आँखों में आंसू आ गए।

फिर दुल्हन और उनके पिता का क्या हाल हुआ होगा।” वहीं एक ने लिखा “मां की कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता है। वह खुशनसीब हैं जिनके पास मां है। उन्हें प्यार करें, उनके साथ ज्यादा समय बिताएं।”

देखें वीडियो-


वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button