विशेष

सहेली की शादी में आई थी लड़की और दूल्हे को ही पटा लिया, दुल्हन को ख़बर तक नहीं

अभी शादियों का सीज़न चल रहा है और शादी के सीजन में कई बार कुछ दिलचस्प बातें घटित होती हैं। जो जीवन भर के लिए हमारी याददाश्त का हिस्सा बन जाती हैं। जी हां शादी होती है ऐसी, जिसे लोग हमेशा हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई लड़की शादी में आएं और वह दूल्हे को ही लाइन मारने लग जाएं।

शायद आपने कभी इसकी कल्पना न की हो, लेकिन एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ औऱ शादी में हिस्सा बनने आई लड़की ने दूल्हे को ही पटा लिया और दिलचस्प बात यह है कि वो लड़की कोई और नहीं बल्कि दुल्हन की सहेली है। आइए ऐसे में समझते हैं फिर आगे क्या हुआ…

dulha

गौरतलब हो कि शादियों के सीज़न (Wedding Season) में कई बार कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, जो दूल्हा-दुल्हन को जीवनभर याद रहती हैं, वहीं ऐसा ही एक शादी में हुआ। जब दुल्हन ने अपनी सहेली को शादी में आने का निमंत्रण दिया। लेकिन सहेली ने दुल्हन का ही पत्ता काटने की कोशिश की। मालूम हो कि सहेली ने शादी के दौरान दूल्हे को ही पटा लिया और इसमें सबसे चौंकाने वाली जो बात रही।

वह यह है कि इस बात को हुए कुछ महीने बीत चुके हैं और सहेली का चक्कर आज भी दुल्हन के नए-नवेले पति से चल रहा है। वहीं इस बात की खबर अभी भी दुल्हन को नहीं हो पाई है। बता दें कि ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में ऑनलाइन शेयरिंग वेबसाइट Reddit पर एक लड़की ने इस बात का खुलासा किया और उसने बताया कि शादी में दुल्हन ने अपनी जिस सहेली को बुलाया था। उसने ही शादी से थोड़ा पहले दुल्हन का काम तमाम कर दिया।

Bride Friend Hooked Up The Groom

मालूम हो कि लड़की ने बताया कि शादी होने से पहले सहेली ने दूल्हे को ही पटा लिया। इतना ही नहीं लड़की ने रेडिट पर बताया कि दुल्हन ने अपने साथ काम करने वाली दो लड़कियों को अपनी शादी में बुलाया था। यह शादी दो साल पहले तय हुई थी, लेकिन कोरोना की वजह से टलते-टलते साल 2021 तक पहुंच गई और तब तक लड़कियां अलग-अलग जगहों पर काम करने लगीं। वहीं इसके बाद भी दुल्हन ने अपनी पुरानी सहेलियों को शादी में बुलाया था और शादी में सहेलियों को बुलाना उसके लिए महंगा पड़ गया।

Bride Friend Hooked Up The Groom

बता दें कि लड़की ने बताया कि शादी में पहुंची दुल्हन की एक दोस्त ने अलग ही कांड कर दिया। उसने कहा कि वेडिंग रिहर्सल के दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन की सहेली के होटल के कमरे में भी गया था। इसके बाद जब शादी हो गई तब भी सहेली का चक्कर दूल्हे से चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से मौका पाते ही मिलते हैं और इस बात की खबर दुल्हन को अभी तक नहीं हुई है।

वह रोजाना मैसेज पर भी बातें करते हैं और यहां तक कि जब दूल्हा-दुल्हन हनीमून पर गई थे। इस दौरान की प्राइवेट बातें भी दूल्हे ने दुल्हन की सहेली को बताई। तो ऐसे में कहीं न कहीं हो गया न दुल्हन का पोपट। वैसे आपको यह कहानी कैसी लगी कमेंट कर अवश्य बताएं।

Back to top button