दिलचस्प

Funny Video: मंडप से पहले दूल्हे को भगाकर ले गई घोड़ी, देखते रह गए लड़की वाले

एक शादी ऐसी भी, दूल्हे को ही ले भागी घोड़ी, लोग बोले- लड़के को भगवान ने सेकंड चांस दिया है -Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के वीडियोज की बाढ़ सी आई हुई है। इसकी वजह ये है कि अभी शादी का सीजन चल रहा है और ऊपर से बीते साल के मुकाबले इस वर्ष कोरोना की वजह से शादी पर कोई पाबंदी नहीं है। ऐसे में लोग धूमधाम से शादी रचा रहे हैं। भारतीय शादियों की बात ही निराली होती है।

हमारे लिए शादी किसी त्यौहार से कम नहीं होती है। इस शादी में हर कोई फूल एन्जॉय करता है। शादी में कई तरह की रस्में भी होती हैं जो इस शादी को और भी दिलचस्प बना देती है।

groom with horse

हर भारतीय शादी में दूल्हा घोड़ी पर जरूर सवार होता है। वह दुल्हन के घर अपनी बारात लेकर घोड़ी पर ही जाता है। इस दौरान लोग घोड़ी को अच्छे से सजाते हैं। फिर दूल्हे को इसके ऊपर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। दूल्हा तोरण भी घोड़ी पर बैठकर ही मारता है। वहीं अलग-अलग जातियों और स्थानों पर इन घोड़ियों को लेकर अलग-अलग रस्में भी होती है। जैसे कुछ जगहों पर घोड़ी को खात पर चढ़ाया जाता है।

पटाखे से बिदकी घोड़ी

groom with horse

घोड़ा एक जानवर होता है। वह कब क्या कर दे इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। शादी वाले दिन उसकी अच्छी खासी मेहनत हो जाती है। खासकर इतने शोर शराबे की वजह से वह बहुत परेशान भी रहता है। यही वजह होती है कि अधिकतर घोड़ियों की आंखों के आसपास के एरिया को कवर कर दिया जाता है ताकि वह सिर्फ सामने के नजारे देखें। हर शादी में आतिशबाजी भी बहुत होती है। ऐसे में इन पटाखों से घोड़ी कभी-कभी डर भी जाती है।

दूल्हे को भगा ले गई घोड़ी

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां घोड़ी बिदक गई और उसने दूल्हे को जमीन पर गिरा दिया। हालांकि आज हम आपको एक ऐसा अनोखा मामला दिखाने जा रहे हैं जहां घोड़ी दूल्हे को अपने साथ लेकर ही भाग गई। दरअसल शादी की एक रस्म में घोड़ी को चारा खिलाया जा रहा था।

लेकिन इस बीच एक शख्स घोड़ी के पास पटाखा फोड़ देता है। इस पटाखे की आवाज सुनकर घोड़ी बिदक जाती है। वह आव देखती है न ताव और दूल्हे राजा को लेकर वहाँ से भाग जाती है।

groom with horse

घोड़ी को भागता देख वहाँ मौजूद लोग घबरा जाते हैं। वह घोड़ी अपने साथ दूल्हे को भी ले जाती है। बाकी लोग उसके पीछे दौड़ लगाते हैं। इसके बाद दूल्हे का क्या हुआ और घोड़ी कब कहां रुकी, किसी को चोट आई या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन इस घटना के वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने दूल्हे के मजे लेना शुरू कर दिए हैं।

लोग बोले- सेकंड चांस मिला है

एक यूजर ने लिखा “घोड़ी क्यों भागी ये राज भी उसी के साथ चला गया।” फिर एक कमेंट आता है “घोड़ी ने दूल्हे को सकेंड चांस दिया है। अभी भी मौका है वह शादी के जाल से निकल सकता है।” एक बंदा लिखता है “शादी में घोड़ों को इस तरह परेशान करना अच्छी बात नहीं है। हमे रस्में बदलने की जरूरत है।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button