दिलचस्प

Video: जयमाला में दूल्हे पर भारी पड़ी दुल्हन, दिखाई ऐसी चालाकी कि देखते रह गए दूल्हे के दोस्त

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। हर जगह शादी की रौनक दिखाई दे रही है। शादी एक ऐसी चीज है जिसमें सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि घराती और बाराती सभी एन्जॉय करते हैं। फिर शादी में होने वाली रस्में इसे और भी खास बना देती है। हर हिंदू धर्म की शादी में जयमाला की रस्म जरूर होती है। शादी की ये रस्म अधिकतर स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने होती है। समय के साथ इस रस्म में कई बदलाव भी हुए। अब जयमाला के दौरान जमकर हंसी मजाक भी होता है।

bride jaimala

जयमाला के दौरान अक्सर देखा जाता है कि दूल्हे के दोस्त दूल्हे को गोद में ऊपर उठा लेते हैं। वह आसानी से दुल्हन को दूल्हे के गले में वरमाला नहीं पहनने देते हैं। ऐसे में दुल्हन को वरमाला पहनने में बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार तो वह हार भी मान लेती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने वरमाला के समय अपने दिमाग से दूल्हे और उसके दोस्तों को आसानी से हरा दिया।

जयमाला में दूल्हे पर भारी पड़ी दुल्हन

bride jaimala

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की जयमाला का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन सजधज पर स्टेज पर खड़े हैं। जयमाला का कार्यक्रम शुरू हो गया है। दूल्हा और दुल्हन दोनों के हाथ में वरमाला है। अब जैसे ही दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनने लगती है उसे शरारती दोस्त दूल्हे को गोद में उठा लेते हैं। इस तरह दुल्हन अपने दूल्हे तक नहीं पहुँच पाती है।

देखते रह गए दूल्हे के दोस्त

bride jaimala

अब इस स्थिति में दुल्हन अपना दिमाग चलाती है। वह हार मानने का नाटक कर सोफ़े पर बैठ जाती है। ऐसे में दूल्हे और उसके दोस्तों को लगता है कि दुल्हन ने हार मान ली है। वह निश्चिंत होकर दूल्हे को नीचे उतार देते हैं। तभी दुल्हन फुर्ती दिखाती है और फटाक से दूल्हे के गले में वरमाला डाल देती है। दुल्हन की यह चालाकी देख दूल्हे के दोस्त हक्के-बक्के रह जाते हैं। उन्हें यकीन नहीं होता है कि एक अकेली दुल्हन ने इतने सारे लोगों को हरा दिया।

लोगों ने की दुल्हन की तारीफ

bride jaimala

शादी का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग इसे देख अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो के ऊपर काफी मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये अब तक का सबसे मजेदार वीडियो है।” वहीं दूसरे ने कहा “दुल्हन तो बड़ी चालाक निकली।” फिर एक बंदा लिखता है “दुल्हन ने दूल्हे के शरारती दोस्तों को अच्छा मजा चखाया। हार के बाद उनका चेहरा देखने लायक था।”

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को दुल्हन की यह चालाकी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि और भी लड़कियां अपनी शादी में ये ट्रिक आजमा सके।

Back to top button