बॉलीवुड

मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स एक दूसरे से कितने अलग हैं? इनमें क्या फर्क है? जानिए रोचक जानकारी

कई लड़कियों का सपना होता है कि वह एक दिन मिस वर्ल्ड (Miss World) या मिस यूनिवर्स (Miss Universe) जैसा खिताब अपने नाम करे। हम खबरों में भी हर साल सुनते रहते हैं कि फलानी लड़की मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स बन गई। जब अपने देश से कोई लड़की यह खिताब हासिल करती है तो हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। 12 दिसंबर को इजराइल में मिस यूनिवर्स पेजेंट हुआ था। आयाजित इस पेजेंट में भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2021 चुनी गई थी।

miss india

harnaaz sandhu in new york

हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनते ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेश आने लगे। ऐसे में कुछ लोगों के मन में ख्याल आया कि 2017 में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनी थी। फिर लोग सोच में पड़ गए कि मिस वर्ल्ड एंड मिस यूनिवर्स में क्या अंतर (difference between Miss World and Miss Universe) होता है? इन दोनों टाइटल को लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपका यह कन्फ्यूज दूर कर देंगे। इसके बाद आप अच्छे से समझ जाएंगे कि मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में क्या फर्क होता है।

क्या होता है मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स ?

miss-univers-miss-world

मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स (Miss World and Miss Universe) में अंतर जानने से पहले चलिए ये जान लेते हैं कि आखिर ये मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स होता किया है? मिस वर्ल्ड को हिंदी में ‘विश्व सुंदरी’ कहते हैं। वहीं मिस यूनिवर्स ‘ब्रह्मांड सुंदरी’ कहा जाता है। यह दोनों ही चीजें एक एक प्रतियोगिता होती है। हर साल आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया के सभी देशों की महिलाएं भाग लेती हैं। इसके बाद इन प्रतियोगिताओं के जज चेहरे, बॉडी लैंग्वेज, सेंस ऑफ हुमर और प्रतिभाओं के आधार पर विजेता चुनते हैं। जूरी मेंबर्स द्वारा चुनी गई लड़की को विश्व या ब्रह्मांड सुंदरी का ताज मिल जाता है।

मिस वर्ल्ड एंड मिस यूनिवर्स में अंतर

miss world vs miss universe

मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स, ये दोनों ही अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता हैं जो हर साल आयोजित की जाती है। हालांकि इन दोनों ने प्रतियोगिता के आर्गेनाइजर भिन्न-भिन्न देशों के हैं। मिस वर्ल्ड पहली बार 1951 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था। मिस यूनिवर्स की बात करें तो इसकी पहली प्रतियोगिता 1952 में कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में आयोजित हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)


मिस वर्ल्ड की प्रेसिडेंट जूलिया मोर्ले हैं। उन्हीं के पति एलिक मोर्ले ने इसकी शुरूआत की थी। दूसरी तरफ मिस यूनिवर्स की प्रेसिडेंट पौला शोगार्ट हैं। इसके पहले इसके प्रेसिडेंट अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे।

ये भारतीय महिलाएं बनी मिस वर्ल्ड

miss world from india

अभी तक कुल 6 भारतीय महिलाएं मिस वर्ल्ड यानि विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम कर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। इनके नाम हैं – रीता फारिया 1966, ऐश्वर्या रॉय 1994, डायना हेडन 1997, युक्ता मुखी 1999, प्रियंका चोपड़ा 2000, मानुषी छिल्लर 2017।

इन भारतीय महिलाओं ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज

मिस यूनिवर्स की बात करें तो ये खिताब अभी तक सिर्फ तीन भारतीय महिलाओं के नाम हुआ है। इनमें सुष्मिता सेन 1994, लारा दत्त 2000 और इस वर्ष मिस यूनीवर्स 2021 बनी हरनाज संधु शामिल हैं।

मिस वर्ल्ड  और मिस यूनिवर्स बनने वाली अधिकतर लड़कियां बॉलीवुड का रुख करती हैं। ये खिताब जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड में आसानी से काम मिल जाता है।

Back to top button