दिलचस्प

शादी में झूले से रॉयल एंट्री कर रहा था कपल,हवा में टूटी रस्सी और.. देखें Video

भारत में इन दिनों शादी का सीजन जोरों-शोरों से चल रहा है। हर जगह शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। शादी का दिन हर कपल के लिए खास होता है। वह इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं। हालांकि अब शादियों में शो-ऑफ भी ज्यादा होने लगा है। लोग शादी में पानी की तरह पैसा बहाते हैं।

मॉडर्न शादियों में दूल्हा-दुल्हन (bride and groom) अपनी शानदार एंट्री भी प्लान करते हैं। इस रॉयल एंट्री से वे मेहमानों और दोस्तों के बीच शेखी बघारते हैं। अपनी शाही एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को जलाते हैं।

royal entry fail

हालांकि कभी-कभी कपल को अपनी रॉयल एंट्री महंगी भी पड़ जाती है। अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) की इस शादी को ही ले लीजिए। यहां एक कपल अपनी शादी में शाही एंट्री कर रहा था। लेकिन इस अलग एंट्री के चक्कर में ऐसा हादसा हो गया कि उन्हें लेने के देने पड़ गए। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

झूले से एंट्री के दौरान गिरा कपल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन एक गोलाकार सुंदर से झूले में खड़े हुए हैं। स्टेज पर अन्य लड़कियां बैकग्राउन्ड डांस कर रही है। फिर झूला ऊपर हवा में उठना शुरू होता है। उसमें से चमकदार चिंगारियां निकलने लगती है। बैकग्राउन्ड में एक रोमांटिक गाना बजता है।

यह नजारा देखने में बड़ा ही आकर्षक लगता है। लेकिन फिर जैसे ही झूला थोड़ी ऊपर जाता है उसकी रस्सी टूट जाती है। झूला एक साइड से पलट जाता है और दूल्हा दुल्हन धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं।

royal entry fail

दूल्हा दुल्हन को नीचे गिरता देख वहाँ मौजूद लोग घबरा जाते हैं। सभी उनकी मदद करने दौड़ते हैं। यह वीडियो यहीं समाप्त हो जाता है। हालांकि वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर अमनदीप सिंह बताते हैं कि इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन को अधिक चोट नहीं लगती है।

उनकी जान बच जाती है। दूल्हा दुल्हन बहुत लक्की थे कि यह हादसा उनकी जान पर नहीं बना। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें ज्ञान देने लगी।

लोगों ने लिए मजे

एक यूजर ने लिखा “शादी को रोमांटिक नहीं रोचक बनाने के चक्कर में ऐसे हादसे हो जाते हैं।” फिर दूसरा लिखता है “स्टाइल के चक्कर में मेहमानों के सामने बेज्जती करवा ली।” फिर एक ने लिखा “क्या जरूरत है ऐसे चोचले करने की। जान है तो जहान है।” वहीं एक यूजर लिखता है “आजकल के कपल शादी के वचनों पर कम और शो-ऑफ पर अधिक ध्यान देते हैं।”

देखें वीडियो

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब रॉयल एंट्री के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन के साथ कोई हादसा हुआ हो। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जैसे एक दूल्हा-दुल्हन जेसीबी पर बैठकर एंट्री ले रहा था, लेकिन बीच में जेसीबी के जिस बकेट पर वह बैठे थे वह नीचे की ओर मुड़ गया और कपल जमीन पर आ गिरे।

वहीं एक अन्य मामले में दूल्हा-दुल्हन रस्सी के ऊपर चल रहे झूले में बैठकर स्टेज तक जा रहा था, लेकिन झूला बीच रास्ते में ही गिर गया और कपल नीचे मेहमानों की टेबल पर आ गिरे।

Back to top button