अध्यात्म

साप्ताहिक राशिफल: भाग्य की धनी रहेंगी ये 4 राशियां,पूरे सप्ताह होगी धन की वर्षा,मिलेगा अपार सुख

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन देखने को मिलता है। इसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार राशियों के अच्छे या बुरे दिन आते हैं। इन ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन होता है। इस सप्ताह (13 दिसंबर से 19 दिसंबर) चार राशियों का भाग्य चमकने वाला है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। इसके साथ ही इन राशियों को कुछ विशेष लाभ मिलेंगे।

वृष राशि

vrish rashi

इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। हालांकि आपको अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना होगा। हद से ज्यादा आत्मविश्वास आपका नुकसान कर सकता है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति के योग हैं। हालांकि इस धन की प्राप्ति के लिए आपको चौकन्ना रहना होगा और कोई भी अच्छा अवसर हाथ से नहीं जाने देना होगा।

यदि आप जॉब की तलाश में हैं तो ये अच्छा समय है। आप कड़ी मेहनत कर इसे हासिल कर सकते हैं। इसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के भी योग हैं। पैसों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव आएंगे।

कर्क राशि

kark rashi

संतान से सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। नई नौकरी शुभ रहेगी। आय में वृद्धि होगी। मां या परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति होगी। आपके काम की तारीफ होगी। बॉस से संबंध मधुर बनेंगे। परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। पार्टनर या प्रेमी संग रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त होगी। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहाँ किस्मत चमक जाएगी। यदि आप विदेश जाने का सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम है। सेहत के लिहाज से ये सप्ताह अच्छा जाने वाला है। बस आप अपने क्रोध को थोड़ा कंट्रोल में रखें वरना ये सप्ताह शुभ से अशुभ बन जाएगा।

सिंह राशि

singh rashi

सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। मकान-वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है। पैसों की आवक बढ़ सकती है। पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा जाने वाला है। नया ज्ञान मिलेगा जो आपकी उन्नति में सहायक साबित होगा। संतान सुख से जीवन में खुशियां आएगी।

नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम करें। इससे सुख, शांति और समृद्धि बढ़ेगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी जो पूरे परिवार के लिए शुभ होगी। धार्मिक यात्रा पर जाना लाभकारी रहेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें वरना सप्ताह बुरा भी जा सकता है।

तुला राशि

tula rashi

मित्रों के सहयोग से इस सप्ताह खुशियों का आगमन होगा। कहीं दूर यात्रा हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की कोई कमी नहीं होगी। हालांकि धन संभालकर रखें, चोरी या गुमने का खतरा भी है। जॉब के लिहाज से ये सप्ताह बहुत अच्छा है।

जिन्हें नौकरी नहीं मिल रही उन्हें इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। वहीं जो नौकरी चेंज करने का सोच रहे हैं उनके लिए सही समय है। इसके साथ जॉब में प्रमोशन भी हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए ये सप्ताह कमाई का अच्छा स्त्रोत रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रेम के मामलों में सफलता मिलेगी।

Back to top button