राशिफल

Rashifal 14 December: इन 6 राशियों के लिए सबसे लाभकारी रहेगा दिन, बड़ी कामयाबी कर रही है इंतजार

हम आपको मंगलवार 14 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएं और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाए, उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद ना करें। आपको धन संचित करने का सुंदर अवसर प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझेंगे। यात्रा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यक्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह काम आ सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।छात्र सफलता से खुश रहेंगे। व्यापार करने वालों के लिए सतर्क रहने का दिन है। हिसाब किताब में चूक से नुकसान हो सकता है। अभिभावकों को छोटे बच्चों के बदलते नेचर और संगत पर नजर रखनी होगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी।

Hanuman

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में चला आ रहा विवाद दूर होगा। नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है और कुछ परेशानियां भी खड़ी होंगी। व्यापारी एव व्यवसायी वर्ग विश्वास के साथ काम करें सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से बचें, असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। शरीर में फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ जाएगी। समझौता करने की प्रवृत्ति अपनाने पर, किसी से संघर्ष नहीं होगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना होगा। यात्रा पर न जाना ही बेहतर होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। कार्य की विस्तारित योजनाएं बनने वाली हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार के वृद्ध सदस्यों का विशेष ध्यान देना पडेगा। कारोबार में तेजी आ सकती है और आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक ना हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। विरोधी आप का खुलकर विरोध करेंगे। सोचसमझकर आगे बढ़ें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नौकरी में संभलकर रहना होगा। आज किसी भी काम में लापरवाही न करें। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा बनेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आने वाला समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा। परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। छोटे सदस्यों के साथ स्नेह का व्यवहार आपका संबंध बढ़ाएगा। आपका सम्मान तथा ख्याति बढे़गी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार के क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं। कारोबार में अच्छे लाभ के संकेत हैं। जल्द स्थितियां और फेवर में होंगी। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी से विवाद न हो, इस बात का खास ख्याल रखें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। कार्य संबंधी यात्राएं आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप खुद को थकान से भरा महसूस कर सकते हैं। आज अपने साथी और परिवार के लिए समय निकालें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेगें तो उचित होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

Hanuman

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस और कार्यक्षेत्र में मनचाहा फायदा होने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। आज फायदा हो सकता है, लेकिन आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। रिश्तों में चल रही उलझनें खत्म हो सकती हैं। आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। विरोधियों से सतर्क रहते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ बढ़ते रहें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छा मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए समय संघर्षपूर्ण है। आज आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पडे़गा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। पारिवारिक और सामाजिक तौर पर कुछ बिगड़े संबंधों में सुधार की उम्मीद है।

आपने Rashifal 14 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button