दिलचस्प

बाथरूम की दीवार मरम्मत कर रहा था प्लंबर, अंदर निकले 5 करोड़ रुपए, जाने फिर क्या हुआ

आज के महंगाई के जमाने में हर कोई अमीर बनने के सपने देखता है। हालांकि करोड़पति बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसमें काफी समय भी लगता है। फिर किस्मत का साथ देना भी जरूरी होता है। झटपट करोड़पति तो लोग तभी बनते हैं जब वह कोई लॉटरी जीतते हैं या उन्हें कहीं ढेर सारे पैसे पड़े हुए मिल जाते हैं।

ढेर सारा पैसा देख किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है। कोई भी फ्री में मिले पैसे को आसानी से जाने नहीं देता है। हालांकि हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती है।

Toilet

अब इस गरीब प्लंबर को ही ले लीजिए। ये प्लंबर एक चर्च में काम के सिलसिले में गया था। यहां दीवार की मरम्मत करने के दौरान उसे दीवार के अंदर 5 करोड़ रुपए मिल गए। इतने सारे पैसों को एक साथ देख प्लंबर डर गया। उसे समझ नहीं आया कि ये पैसे यहां क्या कर रहे हैं।

हालांकि इसके बाद उसने उन पैसों का जो किया वह हैरान करने वाला था। उस प्लंबर ने सारे पैसे चर्च को लौटा दिए। उसके इस अच्छे कर्म का ईश्वर ने उसे अच्छा फल भी दिया। वह फल क्या था यह जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहें।

प्लंबर को दीवार में मिले 5 करोड़ रुपए

MONEY in wall

दीवार के अंदर से 5 करोड़ मिलने की यह अनोखी घटना अमेरिका के टेक्सास की है। एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां जस्टिन नाम का एक प्लंबर एक चर्च में बाथरूम की दीवार की मरम्मत का काम कर रहा था। इस दौरान उसे एहसास हुआ कि दीवार के अंदर कुछ है।

ऐसे में जब उसने दीवार के प्लास्टर को निकाला तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। दीवार के अंदर 5 करोड़ रुपए थे। इन पैसों को देख उसे यकीन नहीं हुआ। उसे लगा इतने सारे पैसे यहां कैसे हो सकते हैं।

ईमानदारी से लौटा दिए पैसे

toilet wall

दिलचस्प बात ये रही कि इतने अधिक पैसों को देखकर भी उसका ईमान नहीं डोला। उसने पैसों को अपने पास नहीं रखा, बल्कि इक्सि सूचना चर्च प्रशासन को दे दी। उसकी इस ईमानदारी से चर्च प्रशासन भी बड़ा खुश हुआ। उन्होंने उसे इस ईमानदारी से खुश होकर उन्हीं 5 करोड़ में से कुछ रुपए दे दिए।

चर्च ने दिया ईमानदारी का इनाम

church cash

चर्च प्रशासन ने बताया कि लगभग सात साल पहले चर्च के ही एक सेफ से चोरी हो गए थे। उन पैसों को बहुत खोजा गया था लेकिन वह नहीं मिले थे। अब ये पैसे बाथरूम की दीवार के अंदर मिले हैं। शायद चोर ने उसे यहां छिपा दिया था।

फिलहाल चर्च प्रशासन ने प्लंबर की ईमानदारी से खुश होकर उसे ईनाम देने का ऐलान किया है। दीवार से पैसे निकालने के बाद उसी प्लंबर ने फिर से दीवार की मरम्मत कर दी है।

उधर सोशल मीडिया पर लोग प्लंबर की इस ईमानदारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये उसकी ईमानदारी का ही परिणाम था कि उसे इनाम में पैसे मिल गए।

Back to top button