बॉलीवुड

यकीन मानिये कॉमेडियन सुदेश लहरी को गाता देखकर नहीं रोक पाएंगे आप अपनी हँसी… देखें वीडियो!

सुदेश लहरी को तो आप जानते ही होंगे? अरे वही अपने देश के जाने-माने कॉमेडियन, जिन्हें सुनने के बाद हर कोई हँसने पर मजबूर हो जाता है। सुदेश लहरी कपिल शर्मा के कॉमेडी नाईट विथ कपिल में भी दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा सुदेश समय-समय पर कई कार्यक्रमों में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने का भी काम करते हैं।

सुदेश की कॉमेडी सुनने के बाद आप कितने भी सीरियस मूड में क्यों ना हो हँसी अपने आप ही निकल आती है। एक कॉमेडियन का काम सबसे मुश्किल भरा होता है। लोगों को अपनी कला से हँसाना आसान नहीं होता है। लोगों को हंसाने के लिए हर समय कुछ नए की जरुरत होती है। आप हर बार एक ही काम करके लोगों को ज्यादा देर तक नहीं हँसा सकते हैं।

लोगों को हंसाने के लिए गाते हैं सुदेश:

एक समय के बाद उससे बोरियत होने लगती है। लोगों को बोरियत से बचाने के लिए एक कॉमेडियन हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता है। इसी नया करने के चक्कर में कई बार वह कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे हमेशा याद रखा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुदेश गाना भी गाते हैं। जी हाँ सुदेश गाना भी गाते हैं, लेकिन केवल लोगों को हंसाने के लिए।

बॉलीवुड गायकों की करते हैं नक़ल:

बॉलीवुड के एक कार्यक्रम के दौरान सुदेश स्टेज पर चढ़कर कुछ ऐसा करने लगे कि लोगों की हँसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। दरअसल सुदेश स्टेज पर बॉलीवुड गायकों की नक़ल करते हुए एक दुसरे का गाना गा रहे थे। कार्यक्रम में कई गायक मौजूद भी थे, जिनका गाना सुदेश गा रहे थे। सुदेश ने शुरुआत अरिजीत सिंह के गाने से की और अंत सोनू निगम के गाने से।

हॉल में मौजूद सभी रोक नहीं पाते हैं अपनी हँसी:

हनी सिंह के गाने “आज ब्लू है पानी-पानी” को सुदेश भक्ति गायक अनूप जलोटा के अंदाज में गाने लगे। यह देखकर वहाँ जीतने भी लोग मौजूद थे, जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे। सुदेश अंत में मिका सिंह के गाने “गन्दी बात” को सोनू निगम के स्टाइल में गाते हैं। सामने ही बैठे सोनू निगम खुद को रोक नहीं पाते हैं और वह स्टेज पर चढ़कर सुदेश के साथ गाने लगते हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button