राजनीतिसमाचार

बिपिन रावत और जवानों के अंतिम संस्कार पर गमगीन था देश, प्रियंका गांधी गोवा में नाच रही थी-Video

जैसा भाई, वैसी बहन। ये कहावत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर सटीक बैठती है। आप सभी को 2008 में हुआ मुंबई पर सबसे बड़ा आतंकी हमला याद है? इस हमले में कई लोगों की जान गई थी। जब ये हमला हुआ था तब राहुल गांधी पार्टी कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस से जब भी इस सबंध में सवाल पूछा जाता है तो वह इससे बचती दिखाई देती है। अब ऐसा ही कुछ प्रियंका गांधी ने भी कर दिया।

bipin

गौरतलब है कि कल (10 दिसंबर) सीडीएस बिपिन रावत और उनके साथ हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले जवानों का अंतिम संस्कार था। आइसे में पूरा देश गमगीन था। हालांकि इस दिन प्रियंका गांधी गोवा में हंस-हंसकर महिलाओं के साथ डांस कर रही थी।

अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो भी यह वीडियो देख रहा है वह प्रियंका गांधी की निंदा कर रहा है। चलिए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

जवानों के अंतिम संस्कार वाले दिन प्रियंका से हुई बड़ी गलती

priyanka gandhi

दरअसल गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रचार प्रसार में लगी हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी भी गोवा में अपनी पार्टी का प्रचार करने गई थी। यहां मांड गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ उनका एक कार्यक्रम था।

इसमें कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने अपनी नेता प्रियंका की खुशी के लिए महिलाओं का एक डांस भी रखा। जब आदिवासी महिलाएं डांस करने लगी तो प्रियंका भी उनके साथ नाच ली। यह डांस करते हुए उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी।

लोगों ने जताई नाराजगी

priyanka gandhi

अब प्रियंका से गलती ये हो गई कि उन्होंने ये डांस उस दिन किया जिस दिन सीडीएस बिपिन रावत और अन्य जवानों का अंतिम संस्कार था। ऐसे में इस गमगीन दिन उन्हें खुशी से डांस करता देख लोग नाराज हो गए।

वह प्रियंका की बुराई करने लगे। मामले को भापते हुए प्रियंका ने फिर उसी शाम दिवंगत जवानों और जनरल रावत के लिए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने जवानों की सहानुभूति में दो शब्द बोले और सिर झुकाया।

priyanka

वहीं कई कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका के डांस का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। हालांकि जब लोग इसे लेकर नाराजगी जताने लगे तो उन्होंने अपने-अपने ट्वीट डिलीट कर दिए। हालांकि अब याह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप यहां देख सकते हैं।

देखें वीडियो

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या प्रियंका को जवानों के साथ हुए हादसे की खबर नहीं थी? या फिर उनके लिए चुनाव प्रचार जवानों से ज्यादा महत्वपूर्ण था? अब इन सवालों का जवाब कांग्रेस से मिलने की उम्मीद कम ही है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button