राजनीतिसमाचार

तेजस्वी यादव की शादी के बाद लालू ने बदला ईसाई बहू रेचल का नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कल (9 दिसंबर) शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती (Misa Bharti) के सैनिक फार्म में शादी रचाई। उनकी शादी ईसाई धर्म की रेचल एलेक्सिस से हुई। दोनों स्कूल के पुराने दोस्त हैं। सगाई दोनों की पहले ही हो चुकी थी अब शादी भी हो गई।

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव ने लिए 7 फेरे

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव और रेचल एलेक्सिस की शादी हिंदू-रिवाजों से हुई। दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए और एक दूसरे के गले में वरमाला भी डाली। अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबरों की माने तो लालू प्रसाद अपने बेटे की इस शादी से खुश नहीं थे।

उनकी नारजगी इस बात से थी कि बेटे तेजस्वी ने शादी के लिए ईसाई धर्म की लड़की को चुना। हालांकि उन्हें अपने बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा। वहीं परिवार के बाकी लोग भी धीरे-धीरे इस शादी के लिए राजी हो गए।

शादी के बाद लालू ने बदला बहू का नाम

tejashwi_yadav_wedding Pics

लालू के शादी को राजी होने की एक वजह ये भी थी कि वे तेजस्वी को अपना राजनीतिक वारिस बता चुके हैं। उन्हें यह अच्छे से पता है कि तेजस्वी ही आरजेडी को अच्छे से संभाल सकते हैं। अब वह शादी के लिए भले राजी हो गए हो लेकिन उन्हें बेटी का ईसाई नाम कोई खास पसंद नहीं है। ऐसे में वे शादी के बाद अपनी बहू का नाम बदलने वाले हैं।

tejashwi_yadav_wedding Pics

यादव परिवार की बहू बनने के बाद रेचल एलेक्सिस का दूसरा नाम राजेश्वरी यादव होगा। अब से वह इसी नाम से जानी जाएंगी।

कौन है रेचल एलेक्सिस?

tejashwi_yadav_wedding Pics

रेचल एलेक्सिस उर्फ राजेश्वरी यादव दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल हुआ करते थे, हालांकि अब वे अपना खुद का बिजनेस करते हैं। रेचल मुख्य रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वह एयरहोस्टेस की नौकरी भी कर चुकी हैं, हालांकि उन्होंने यह जॉब सालों पहले छोड़ दी थी।

तेजस्वी और रेचल दिल्ली के आरके पुरम में साथ में दिल्ली पब्लिक स्‍कूल (DPS) पढ़ते थे। यहीं उनकी दोस्तई प्यार में बदली। 2014 से वे एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों की दोस्ती को 7 साल हो चुके हैं। तेजस्वी अक्सर दिल्ली रेचल से मिलने जाया करते थे। इस पर पार्टी के नेता सवाल भी उठाते थे कि आखिर वे किस काम से बार-बार दिल्ली जाते हैं।

tejashwi_yadav_wedding Pics

फिलहाल तेजस्वी यादव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई है। लोग उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। वैसे इस शादी और बहू रेचल का नाम राजेश्वरी रखने को आप किस तरह देखते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button