समाचार

एक मौत ऐसी भी: महिला ने खुद खोदी अपनी कब्र, फिर सीने पर गोली खाकर उसमे दफन भी हो गई

जब भी किसी इंसान को कब्र में दफनाया जाता है तो उसकी कब्र तीन-चार लोग मिलकर खोदते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा मामला बताने जा रहे हैं जहां एक महिला ने खुद अपनी कब्र खोदी। इतना ही नहीं अपनी कब्र खोदने के बाद उसने अपने सीने पर गोली खाई और वहीं दफन हो गई। यह हैरान करने वाला मामला ब्राजील (Brazil) का है। तो आखिर उस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ जो उसने मरने के पहले खुद अपनी कब्र खोद दी? चलिए जानते हैं।

बर्थडे पार्टी में हुआ था पंगा

Amanda Albach

यहां हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम अमांडा अल्बाच (Amanda Albach) है। वह हाल ही में अपने दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में गई थी। इस पार्टी में अमांडा ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे कुछ लोग नाराज हो गए और उन्हें अपनी कब्र खोदना पड़ी।

दरअसल इस पार्टी में ड्रग्स का धंधा चलाने वाले कुछ लोग भी शामिल थे। ऐसे में अमांडा ने इन लोगों की तस्वीरें लेना स्टार्ट कर दिया। बस अमांडा की यही हरकत ड्रग्स का धंधा करने वालों को पसंद नहीं आई और उन्होंने बदला लेने की ठान ली।

महिला से खुदवाई अपनी कब्र

Amanda Albach

बर्थडे पार्टी में अमांडा ने ड्रग की तस्करी में शामिल एक शख्स पर कमेंट कर दिया था। वहीं उनकी कुछ फोटो लेकर अन्य लोगों को भेज दी थी। ऐसे में गुस्साए आरोपियों ने पार्टी के बाद अमांडा अल्बाच को किडनैप कर लिया। वह उसे एक सुनसान इलाके में ले गए।

यहां उन्होंने बंदूक की नोक पर अमांडा को अपनी कब्र खोदने को कहा। इसके बाद आरोपयों ने अमांडा को गोली मारकर उसका शव उसी कब्र में दफना दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

Amanda Albach

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब अमांडा बर्थडे पार्टी से घर वापस नहीं लौटी। ऐसे में उसके परिवार ने पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कारवाई। जब पुलिस ने इस मामले में पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ की तो उन्हें ड्रग्स का धंधा करने वाले लोगों पर शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों ने सब उगल दिया।

सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

Amanda Albach

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कैसे उन्होंने महिला से उसकी कब्र खुदवाई और फिर उसी कब्र में उसे गोली मार्ककर दफन कर दिया। उन्होंने महिला का शव बीच के पास दफनाया। इस मामले में पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उधर अमांडा की मौत की खबर सुन परिवार सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। अमांडा तो बस उन आरोपियों को गलत काम करने से रोकना चाहती थी, लेकिन इसकी कीमत उसे अपनी जान गवाकर चुकानी पड़ी।

Back to top button
?>