अध्यात्म

कपूर-लौंग का यह उपाय दूर कर देगा हर दुख, सुख-शांति-पैसा सब आपकी मुट्ठी में होगा

लौंग एक ऐसी चीज है जो आपको लगभग हर भारतीय किचन में देखने को मिल जाएगी। लौंग का इस्तेमाल किचन में मसाले के रूप में किया जाता है। इसे भोजन में डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। वहीं लौंग में कई औषधि गुण भी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार लौंग खाने से सेहत को बहुत लाभ होता है। ये कई बीमारियों को दूर रखती है।

cloves

खाने और औषधि के अतिरिक्त लौंग का उपयोग पूजा पाठ में भी किया जाता है। हिंदू धर्म में होने वाली पूजा पाठ में लौंग भी एक अहम स्थान रखती है। वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल जादू टोने में भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको लौंग के चार ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने के बाद आपकी घर धन की कभी कोई कमी नहीं होगी। वहीं घर में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी।

पहला उपाय

cloves

5 लौंग ले और उसे एक कटोरी में कपूर और हरी इलायची के साथ रखें। अब इसे प्रज्वलित कर पूजा स्थल पर रख दें। ऐसा करने से घर की नेगेटिव ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इतना ही नहीं ये उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। गौरतलब है कि जिस घर में नेगेटिव ऊर्जा रहती है वहां दुख और अशान्ति रहती है।

वहीं जहां पॉजिटिव एनर्जी रहती है वहां सुख-शांति बनी रहती है। वहीं सकारात्मक माहौल में घर के सदस्य बीमार भी कम पड़ते हैं। इस उपाय से हवा में मौजूद विषाणु नष्ट हो जाते हैं। आप इस उपाय को हफ्ते में दो या अधिक बार कर सकते हैं।

दूसरा उपाय

cloves

पांच कौड़ियां और पांच लौंग लें। अब इसे एक लाल रंग के कपड़े में बांध दें। इसके बाद इस कपड़े को मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवाएं। अब यह तिजोरी या धन संग्रह वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में पैसों की कभी कोई कमी नहीं होगी। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। घर में जो पैसा रखा है वह व्यर्थ नहीं जाएगा। व्यर्थ खर्चे कम होंगे। घर की बरकत कभी कम नहीं होगी।

तीसरा उपाय

cloves

यदि आप अपने शत्रुओं से दुखी हैं तो प्रत्येक मंगलवार हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बाण का पाठ करें। यह करने के बाद 5 लौंग और कपूर जलाकर हनुमान जी की पूजा करें। अंत में जो राख बच जाए उससे अपने माथे पर तिलक करें। ऐसा करने से दुश्मन की सभी चाल फेल हो जाती है। आपको उससे छुटकारा मिल जाता है। वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।

चौथा उपाय

cloves

यदि आप किसी जॉब की तलाश में हैं या इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो ये उपाय करें। हनुमान मंदिर में एक नींबू लेकर जाएं। अब इस नींबू के चारों हिस्सों में लौंग गाढ़ दें। अब नींबू को सीधे हाथ में लेकर ”ऊं श्री हनुमते नम:” मंत्र का जाप करें। अब जब भी इंटरव्यू देने जाए तो यह नींबू को साथ ले जाएं। ऐसा करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी। यही उपाय आप किसी और कार्य के लिए जाते समय भी कर सकते हैं। इस उपाय से कार्य में सफलता के चांस बढ़ जाते हैं।

Back to top button