दिलचस्प

दुल्हन भर रही है गाडी में पेट्रोल, लोग बोले- ऐसे कर्मचारी हो तो पेट्रोल भी रोज भराएंगे-Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है तो शादी से जुड़े वीडियो बड़े वायरल हो रहे हैं। इनमें भी शादी में जब लड़कियां बन-ठन के जाती है तो उनका लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है। आप ने भी देखा होगा कि शादियों में लड़कियां कितनी तैयार होती है। दुल्हन तो सबसे ज्यादा हेवी ड्रेस पहनती है और खूब सारा मेकअप करती हैं।

ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर लड़कियां अक्सर वीडियो भी बनाती हैं। उनके वीडियो की जगह कोई खूबसूरत स्थान होता है। लेकिन क्या आप ने कभी किसी खूबसूरत लड़की को लहंगा चोली पहने पेट्रोल पंप पर काम करते हुए देखा है? यकीनन ऐसे नजारे रोज देखने को नहीं मिलते हैं।

ट्रेडिशनल ड्रेस पेट्रोल पंप पर काम करती दिखी लड़कियां

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर और सजधज कर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भर्ती दिखाई दे रही है। ऐसा करते हुए लड़की किसी मॉडल जैसी लग रही है। इन खूबसूरत लड़कियों को पेट्रोल पंप पर इस तरह काम करता देख बाकी लोग हैरान रह जाते हैं। लड़कियां अपने इस काम का वीडियो भी बनाती है।

वैसे लड़की को इतना सजा हुआ देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह दुल्हन ही है जो खुद अपनी गाड़ी में पेट्रोल भर रही है। वहीं उसके साथ खड़ी दूसरी लड़की उसकी सहेली लग रही है। हालांकि वह लड़की सच में दुल्हन है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

लोगों ने किया ट्रोल

इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर र khushii22sa नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। वहीं बहुत से लोग वीडियो पर कमेंट कर लड़की के मजे भी ले रहे हैं।

एक यूजर लिखता है “इन लड़कियों को सही नौकरी मिल गई है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “इन लड़कियों ने ये सिर्फ फेमस होने के लिए किया है।” फिर एक कमेंट आता है “ये पेट्रोल तुम्हारे पिता जी का है क्या?” वहीं एक यूजर लिखता है “अब पेट्रोल पंप में इतना सज धज के कौन आता है भाई?” वहीं एक ने कहा “यदि पेट्रोल पंप वाले अपनी महिला कर्मचरियों को ऐसी ड्रेस में काम पर लगा दें तो उनका प्रॉफ़िट कई गुना बढ़ जाएगा।” बस इसी तरह के और भी की मजेदार कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-


वैसे आप लोगों को लड़कयों का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Back to top button