दिलचस्प

शादी के पहले जोरों से धड़कने लगा दुल्हन का दिल, इशारों ही इशारों में बयां किया हाल, देखें Video

एक लड़की के लिए शादी सबसे खास दिन होता है। इस शादी के सपने वह कई साल पहले से संजोने लगती है। उसकी यही तमन्ना होती है कि शादी वाले दिन सबकुछ सही ढंग से हो जाए। शादी को लेकर दुल्हन अक्सर नर्वस भी रहती हैं। वहां इतने सारे मेहमान होते हैं। हर किसी की नजर आप पर होती है। हर कोई आपको जज कर रहा होता है। आप कैसे दिख रहे हैं, कैसे उठ बैठ रहे हैं, कितना मुस्कुरा रहे हैं ये सभी चीजें नोटिस की जाती है।

bride

फिर शादी के बाद एक नई लाइफ स्टार्ट हो जाती है। नए घर में, नए लोगों के बीच रहना पड़ता है। नई आदतों और माहौल में ढलना पड़ता है। ये सभी चीजें किसी भी लड़की को नर्वस कर देगी। हालांकि इस नई लाइफ को लेकर लड़कियों में उत्साह और खुशी भी होती है। वह ये जानने को भी उत्सुक रहती है कि आगे क्या क्या होगा।

दुल्हन ने इशारों में समझाया दिल का हाल

bride

दुल्हन के मन में चल रही इस उथल पुथल का एक शानदार प्रदर्शन एक लड़की ने किया है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन शादी के पहले अपने दिल का हाल इशारों में समझा रही है। उसके इशारे इतने अच्छे और प्यारे होते हैं कि उसे बार-बार देखने का मन करता है।

bride

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी वाले दिन काफी खुश और उत्साहित दिखाई देती है। दुल्हन ने अपनी शादी में लाल रंग का खूबसूरत जोड़ा पहन रखा है। इस बीच एक शख्स दुल्हन से पूछता है ‘हां जी भाई क्या चल रहा है, कैसा लग रहा है?’ इस पर दुल्हन एक्साइटेड होकर इशारे करने लगती है।

फिर शख्स पूछता है ‘कैसी फीलिंग है?’ तो इस पर दुल्हन अपने हाथों के इशारे से कहती है ‘धक-धक’ फील हो रहा है। इसके बाद वह ‘धक-धक करने लगा, मोरा जियरा डरने लगा’ गाना गाने लगती है। इस दौरान उसके डांस मूव्स बड़े क्यूट होते हैं।

लोगों को पसंद आया दुल्हन का अंदाज

bride

दुल्हन का यह क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर Trending_Wedding_Couples नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है “जब कोई आपसे शादी के दिन पूछे, आप कैसा महसूस कर रहे हैं।” लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “दुल्हन ने शादी के पहले की फिलिंग बड़े ही सुंदर तरीके से बताई है।”

वहीं दूसरे ने लिखा “दुल्हन ये इशारे करते हुए बड़ी क्यूट लग रही है।” फिर एक कमेंट आता है कि “मेरी शादी के समय भी मेरा दिल जोरों से धड़क रहा था।” वहीं एक ने कहा “इतना घबराने की जरूरत नहीं है। सब ठीक होगा।”

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button