समाचार

अब्दुल बना राजेश, 3 शादियों के बावजूद भगाई लड़की, धर्म-नाम दोनों बदल दिया, पीड़िता ने सुनाई कहानी

देशभर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी, रेप जैसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अब इसमें लव जिहाद के मामले भी सामने आने लगे हैं। हमीरपुर की एक घटना इसका ताजा उदाहरण है। यहाँ एक महिला चार साल पहले घर से गायब हो गई थी। फिर एक दिन वह वापस आई तो उसकी गोद में एक बच्चा था। इतना ही नहीं महिला का धर्म भी परिवर्तित हो चुका था। वह लव जिहाद की शिकार हो गई थी। जब उसने अपनी आपबीती परिवार और पुलिस को बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

चार साल पहले गायब हुई थी लड़की

दरअसल जिले के मौदहा कोतवाली में चार साल पहले एक लड़की अचानक गायब हो गई थी। उसके परिवार वालों ने बेटी के लापता होने की शिकायत भी दर्ज की थी। लेकिन इन चार सालों पुलिस और परिजन दोनों ही लड़की को नहीं खोज पाए। अब हाल ही में युवती अचानक खुद ही घर लौट आई। इस बार उसके साथ एक बेटा भी था।

हो गई थी लव जिहाद का शिकार

युवती ने बताया कि राजेश यादव नाम का एक युवक उसे प्रेम जाल में फंसाकर लखनऊ ले गया था। हालांकि युवक के साथ भागने के बाद में युवती को पता चला कि राजेश यादव का साली नाम अब्दुल मुबीन है। अब्दुल ने उसे अपना गलत नाम बताया था। वह युवती को बलरामपुर ले गया और उससे निकाह कर लिया।

आरोपी ने धर्म और नाम दोनों बदल दिया था

हद तो तब हो गई जब उसने जबरन युवती का धर्म भी परिवर्तित कर दिया। उसने युवती का नाम बदल कर आयशा मुबीन रख दिया। घरवालों का तो ये तक आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को किसी और शख्स को बेचने की फिराक में था। हालांकि युवती किसी तरह उसके चंगुल से बचकर आ गई। युवती ने ये भी खुलासा किया कि आरोपी युवक की पहले से ही तीन शादियां हो चुकी है।

दर्ज हुई एफआईआर

पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद घरवाले व बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे एसपी के पास ले गए। यह मंगलवार की बात है। बजरंग दल के नेता आशीष सिंह पीड़िता और परिजनों को एसपी ऑफिस लेकर गए। एसपी कमलेश दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौदहा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पीड़िता के बयान के आधार पर केस को आगे बढ़ाया जा रहा है।

आप भी रहे सतर्क

वैसे अगली बार यदि कोई युवक आपको भी शादी का झांसा दे तो पहले उसका बैकग्राउन्ड और नाम अच्छे से चेक करना मत भूलना। वरना कल को आप भी लव जिहाद के शिकार बन सकते हैं।

Back to top button