राशिफल

मासिक राशिफल दिसंबर:  साल के आखिरी महीने में इन 6 राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा, पढ़ें

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको दिसंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

यह महीना आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नए उत्साह के साथ नए महीने की शुरुआत होगी। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। कोई भी कार्य भावुक होकर न करें। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : आपका प्रिय अपनी सारी नाराजगी भूल कर प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकता है।

करियर के विषय में : बिज़नेस में अचानक लाभ संभव है। यह एक अच्छा महीना है।

हेल्थ के विषय में : छोटे बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस माह अगर आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो उलझ सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए माह सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए भी समय लाभकारी रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया आर्डर लग सकता है। आपके आसपास के लोग आपके प्रति सहायक और जिम्मेदार बने रहेंगे। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है।

प्यार के विषय में : प्रेमियों के लिए बेहतर समय आने वाला है।

करियर के विषय में : करियर के मामले में आपको सावधान रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ज्यादा क्रोध न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

इस महीने लेन-देन के मामलों में विवादपूर्ण स्थिति हो सकती है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, वो काम आपके अनुसार पूरा हो जायेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आप पूरी मेहनत से और समय पर अपना काम पूरा करेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपको आर्थिक लाभ होगा। कोई आपको दिल से सराहेगा। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप अपने दिल की बात अपने प्रेमी से कह सकते हैं।

करियर के विषय में : सफलता देने वाली कोई खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने की शुरूआत और अंतिम चरण में आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

इस महीने धार्मिक भावना बढ़ेगी। लक्ष्य हासिल करने की दिशा में सहूलियत की मनोदशा आपका ध्यान भटका सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। किसी नई बात, योजना या काम के लिए महीना सही है। कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद की समस्या का समाधान निकल आएगा।

प्यार के विषय में : प्यार करने के लिए महीना बढिय़ा है। रिश्तों में कोई परेशानी है तो, बड़ों की मदद ले सकते हैं।

करियर के विषय में : प्रोफेशन में सुधार के लिए प्रयासों में और तेजी लानी होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में समय ठीक है। आलस्य से परेशान रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस महीने आपको अपने दोस्तों से इज्जत मिलने से बहुत खुशी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप सुख सुविधा की चीजों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। सगे-संबंधियों से मेल-मिलाप में मिठास रहेगी, सहयोग मिलेगा। आपके प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से प्रगति भी होगी।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। परेशानियां कम हो सकती हैं।

करियर के विषय में : इस माह बिजनेस में फायदेमंद बड़े सौदे मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो राहत मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस माह लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे, जिसका आपको पूरा फायदा भी मिलेगा। आपके कुछ दोस्त आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। एकाग्रता से आपको सफलता मिल सकती है। आपको आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते भी मिल सकते हैं। केवल सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में उठाया गया कदम आपको निश्चित तौर पर सफलता दिलाएगा।

करियर के विषय में : जोखिम भरे निवेश न करें तो ही अच्छा है। कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना अनुकूल रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

तुला राशि वाले इस महीने सामाजिक कार्याें में रुचि लेंगे। इस महीने आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों। पिता से मदद मिल सकती है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। परिवार की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे और धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें, संयम बनाए रखें।

प्यार के विषय में : काम की व्यस्तता के चक्कर में आप अपने प्रेमी से मुलाकात नहीं कर पायेंगे जिससे मन बहुत ही उदास बना रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी दिक़्क़त हो सकती है- इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस महीने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। ऑफिस या फील्ड में आपको साथियों से सहयोग मिलेगा‌। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

प्यार के विषय में : पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है।

करियर के विषय में : इस महीने करियर संबंधित कन्फ्यूजन बढ़ेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

इस महीने नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलने के आसार बनेंगे। अकेलेपन का एहसास बहुत अखरता है और यह आपको जकड़ने की कोशिश कर सकता है। इसे ख़ुद पर क़ाबू न करने दें। रोजगार में प्रयास सार्थक होंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। नौकरी से संबंधित चिंता बढ़ सकती है।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी से या जीवनसाथी से प्रेम से बात करे नहीं तो आप दोनों के बीच वाद-विवाद होना संभव है।

करियर के विषय में : नए व्यापार की शुरुआत भागीदारी में करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां रहेंगी। पुराने रोग हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

मकर राशि वालों को व्ययसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी, यह आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को समाज में कार्य करने से सफलता मिलेगी। निवेश करते समय पहले सभी तरह की चीजों की जांच पड़ताल कर लें।

प्यार के विषय में : आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

दिसंबर में आर्थिक कशमकश व खींचतान बनी रहेगी। भाइयों का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा। आपके दिमाग में नकारात्मक या खराब चीजों को लेकर विचार आते रहेंगे। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी। फालतू के कार्यों में धन का ज्यादा अपव्यय होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : इस महीने आपको रोजगार के नए मौके मिलेंगे, इन मौकों का पूरा लाभ उठाएं।

हेल्थ के विषय में : सेहत की तरफ लापरवाही करने की वजह से छोटी तकलीफ भी बड़ी तकलीफ दायक होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने आप दूसरों की मदद के लिए तत्‍पर रहेंगे। कामकाज में मन लगेगा। मांगलिक कार्यों में व्यय होगा। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाणी की कठोरता आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।

हेल्थ के विषय में : इस महीने मामूली चोट या शारीरिक दर्द हो सकता है।

आपने मासिक राशिफल दिसंबर 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल दिसंबर 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button