दिलचस्प

महिला ने गाय से रचाई शादी, बच्चों से बोली- आज से यही मेरा पति है, इसे अपना पिता मानो

भारत में गाय को भगवान का दर्जा प्राप्त है। हम उसे गौमाता मानते हैं। उसकी पूजा और सेवा करना पुण्य का काम समझा जाता है। वहीं विदेशों में गायों को इतनी अहमियत नहीं दी जाती है। कही जगह तो उसका मांस भी शौक से खाया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी विदेशी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने गाय से न सिर्फ निस्वार्थ प्यार किया, बल्कि उससे शादी भी रचा ली।

अब महिला इस गाय के साथ पत्नी की तरह रहती है। इतना ही नहीं उसने अपने बच्चों से भी गाय को पिता मानने के लिए कहा है। तो आखिर इस महिला ने गाय से शादी क्यों रचाई? चलिए जानते हैं।

रीति रिवाज से की शादी से शादी

cambodian-woman-gets-married-with-cow-says-husband-rebirth

दरअसल यह अनोखा मामला एशिया के कंबोडिया देश का है। यहां क्राटी प्रांत में रहने वाली खिम हैंग नाम की महिला ने गाय से शादी रचाई है। महिला ने यह शादी पूरे रीति रिवाज के साथ की है। गाय जब से पैदा हुई थी, तभी से महिला का उसे लेकर लगाव बढ़ गया था। वह गाय के साथ बहुत अधिक समय बिताती है। उसके साथ भोजन करती है और उसे अपने हाथों से खिलाती भी है।

दोनों के बीच है बहुत प्रेम

cambodian-woman-gets-married-with-cow-says-husband-rebirth

गाय को भी महिला का साथ अच्छा लगता है। वह महिला का कभी हाथ तो कभी गाल चाटती है। दोनों के बीच बहुत प्यार है। वह अपने घर में गाय के साथ ठीक वैसे ही रहती है जैसे एक पत्नी अपने पति के साथ रहती है। उसने तो अपने बच्चों से भी कह दिया है कि आज से ये गाय ही तुम्हारे पिता है। अब तुम भी इसकी सेवा करो।

इस कारण रचाई शादी

cambodian-woman-gets-married-with-cow-says-husband-rebirth

दरअसल महिला गाय को अपने मारे हुए पति का पुनर्जन्म समझती है। महिला का कहना है कि यह गाय उससे ठीक वैसा ही प्यार करती है जैसा उसके पति किया करते थे। महिला के पति का देहांत काफी समय पहले हो गया था। उनकी मौत के आसपास ही इस गाय का जन्म हुआ था। ऐसे में महिला को तभी से लगता आ रहा था कि उनके पति ने इस गाय के रूप में फिर से जन्म लिया है। बस इसी के चलते उसने गाय से शादी कर ली।

शेयर करती है पति की चीजें

cambodian-woman-gets-married-with-cow-says-husband-rebirth

महिला को लगता है कि भगवान की कृपा से उनके पति गाय के रूप में फिर लौट आए हैं। महिला ने अपनी गाय को पति की सभी चीजें भी दी है। जैसे उनके पति जिस तकिये पर सोया करते थे, महिला ने वही अपनी गाय को इस्तेमाल करने के लिए दे दिया है। अब महिला अपनी गाय के साथ बहुत अच्छा समय बीता रही है। यह गाय के तरह से उसके पति की कमी पूरी कर रही है।

जब लोगों को इस बारे में पता लगा तो कुछ ने इसकी तारीफ की तो कुछ ने मजाक बनाया। हालांकि ये एक महिला के इमोशन्स हैं जिसकी हम सभी को कद्र करनी चाहिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button