समाचार

मंडप छोड़ पुलिस की गाड़ी के पीछे भागने लगी दुल्हन, मेहमान देखते रह गए, जाने पूरा मामला

शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही इससे जुड़ी खबरों की भी बाढ़ सी आ गई है। देश-विदेश में रोजाना सैकड़ों शादियाँ होती है। लेकिन कुछ शादी में ऐसा बवाल मच जाता है कि वह सुर्खियों में आने लगती है। शादी एक ऐसा दिन होता है जिसका इंतजार दूल्हा और दुल्हन दोनों को होता है। वे इस दिन को खास बनाने के लिए कई महीनों पहले ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ दुल्हन पुलिस की गाड़ी के पीछे भागने लगती है।

पुलिस की गाड़ी के पीछे भागी दुल्हन

दरअसल यह अनोखा मामला साउथ अमेरिका के देश इक्वाडोर का है। यहां दूल्हा-दुल्हन की शादी हो रही थी। वेडिंग हॉल को बहुत अच्छे से सजाया गया था। दूल्हा-दुल्हन भी सजधज के शादी करने आ गए थे। सभी मेहमान भी एकत्रित हो गए थे। हर कोई शादी की रस्मों के शुरू होने का इंतजार कर रहा था। लेकिन तभी वहां पुलिस आ गई। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन उस पुलिस की गाड़ी के पीछे भागने लगी। जिसने भी ये नजारा देखा वह हैरान रह गया। तो आखिर ऐसा क्या हुआ था जो दुल्हन पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ लगाने लगी? चलिए जानते हैं।

दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

यह पूरी घटना इक्वाडोर के दक्षिण तटीय राज्य एलओरो के एल गुआबो नामक स्थान की है। बताया जा रहा है कि शादी वाले दिन पुलिस दूल्हे को उठाकर अपने साथ ले गई। जब पुलिस ने ऐसा किया तो शादी में मौजूद सभी मेहमान उन्हें समझाने लगे। हालांकि दुल्हन ने अपना आपा खो दिया। वह बहुत गुस्सा हुई। दुल्हन का यह रवैया देख पुलिस ने ज्यादा बातचीत नहीं की और दूल्हे को अपने साथ गाड़ी में बैठा चली गई।

dulhan

दुल्हन ने किया फिल्मी स्टाइल में पीछा

पुलिस जब दूल्हे को उठाकर ले गई तो दुल्हन गुस्से में पुलिस की गाड़ी के पीछे भागने लगी। वह इस दौरान बार-बार पुलिसवालों पर चिल्ला रही थी। उसे इस बात पर गुस्सा आ रहा था कि पुलिस ने उसकी शादी बर्बाद कर दी। पुलिस का पीछा करने के लिए वह एक अन्य वहान में भी सवार हुई। उसने काफी दूर तक पुलिस की गाड़ी का पीछा किया। यह सब देखने में ऐसा लग रहा था जैसे कोई फिल्म की शूटिंग हो।

इसलिए पुलिस ने दूल्हे को शादी से उठाया

अब आप में से बहुत से सोच रहे होंगे कि ऐसा भी क्या हो गया जो पुलिस दूल्हे को उसकी शादी वाले दिन ही उठाकर ले गई। दरअसल दूल्हे की ये दूसरी शादी थी। उसने अपनी पहली पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दिया था। इतना ही नहीं वह अपनी पहली शादी से हुए बच्चों को कोई आर्थिक मदद भी नहीं दे रहा था। बस इसी के चलती पुलिस दूल्हे को उसकी शादी से उठाकर ले गई।

Back to top button
?>