दिलचस्प

दुल्हन का लहंगा संभालने आगे आया दूल्हा, बड़े प्यार से ले गया स्टेज तक, देखें स्वीट Video

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। हर जगह शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। हर किसी की यही कोशिश है कि उसकी शादी सबसे यादगार लम्हा बन जाए। हर शादी में दूल्हा-दुल्हन आकर्षण का केंद्र होते हैं। ऐसे में दोनों बड़ा सजधज कर अपनी शादी में आते हैं। खासकर लड़कयों को शादी में दुल्हन बनने को लेकर बड़ा उत्साह रहता है। वह शादी में क्या पहनेंगी इसकी प्लानिंग शादी तय होने से पहले ही शुरू हो जाती है।

अधिकतर लड़कियां अपनी शादी में लहंगा पहनना पसंद करती है। मार्केट में कई तरह के लहंगे मौजूद हैं। सस्ते से लेकर महंगे तक, सिंपल से लेकर सजावट से भरे तक कई विकल्प मौजूद है। लहंगा दिखने में तो बड़ा अच्छा लगता है। इससे लड़की की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं। लेकिन इसे कैरी करना बहुत मुश्किल भरा काम होता है। खासकर यदि आपको ज्यादा चलना फिरना हो तो लहंगे के साथ मैनेज करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दुल्हन के साथ भी हुआ।

दुल्हन का लहंगा संभालने आगे आया दूल्हा

दरअसल एक दुल्हन अपनी शादी में शानदार लहंगा पहनकर एंट्री करती है। हालांकि जब वह स्टेज पर चढ़ती है तो उसे लहंगे के साथ बड़ी दिक्कत आती है। ऐसे में दूल्हा अपनी दुल्हन के लहंगे को ठीक करने में मदद करता है। वह दुल्हन को सहारा देकर बड़ी सावधानी से स्टेज पर लाता है। अब इस पूरी घटना का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। हर कोई दूल्हे की तारीफ कर रहा है।

रखा दुल्हन का अच्छे से ख्याल

एक सच्चा पार्टनर वही होता है जो अपने साथी की हर छोटी बड़ी जरूरत का ख्याल रखें। उसकी हर पल मदद करें। इस दूल्हे में वह खूबीयां साफ दिखाई देती है। वह जिस तरह से दुल्हन का अभी से ख्याल रख रहा है, यह बात साफ करती है कि वह आगे भी अपनी पत्नी का अच्छे से ख्याल रखेगा। दूल्हा-दुल्हन का यह वायरल वीडियो वेडिंग प्लानिंग_विटी वेडिंग नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘पहले क्यू न मिले हम?’

लोग बोले- दूल्हा हो तो ऐसा

वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि “ये होता है असली मर्द। जरूरत पढ़ने पर अपनी बीवी की मदद कर रहा है। उसके लिए झुक रहा है।” फिर एक शख्स लिखता है “बहुत ही प्यारा वीडियो है। भगवान इनकी जोड़ी सलामत रखे।” फिर एक यूजर ने लिखा “दुल्हन बहुत ही लक्की है जो उसे इतना केयरिंग पति मिला है।” बस इसी तरह और भी कई लोग दूल्हे की तारीफ करने लगे।

देखें Video-


यह वीडियो उन सभी पुरुषों के लिए प्रेरणा भी है जो अपनी होने वाली बीवी को हमेशा खुश रखना चाहते हैं। कृपया इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि और लोग भी महिलाओं की मदद को आगे आए और संकोच न करें।

Back to top button