Bollywood

जब शाहिद ने की प्रियंका चोपड़ा के पति निक को दी थी सलाह- देसी गर्ल के साथ कभी पीछे मत…’

 

एक वैश्विक स्टार के रूप में ख़ास पहचान रखने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक संग तलाक की ख़बरों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. हालांकि उनकी मां और खुद उन्होंने इस बात का खंडन कर दिया है कि उनके और निक के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है.

priyanka chopra

बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से निक जोनस के सरनेम जोनस को हटा लिया था जिसके बाद अफ़वाहों ने जोर पकड़ा था कि निक और प्रियंका तलाक लेने जा रहे हैं हालांकि यह अब बीते दिनों की बात हो गई है. बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीत-रिवाजों से शादी की थी. दोनों की जोड़ी एक चर्चित और लोकप्रिय जोड़ी है.

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा सालों पहले विदेश में निक से मिली थी और उसके बाद दोनों एक-दूजे को अपना दिल दे बैठे थे. हालांकि निक को डेट करने और उनसे शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा के कई बॉलीवुड अभिनेताओं से अफ़ेयर रहे हैं. उनका सबसे चर्चित अफ़ेयर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ माना जाता है.

priyanka chopra and shahid kapoor

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक समय अपने रिश्ते से खूब सुर्ख़ियों में रहे हैं. दोनों के रिश्ते में होने की पोल भी बड़े अजीब तरह से खुली थी. बताया जाता है कि दोनों कलाकार अफ़ेयर के दौरान लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे. जब एक बार प्रियंका के घर आयकर विभाग के कुछ अधिकारी पहुंचे थे तब घर का दरवाजा शाहिद ने खोला था और शाहिद ने उस दौरान केवल तौलिया लपेट रखा था.

priyanka chopra and shahid kapoor

बहरहाल आज हमसे प्रियंका और शाहिद के अफ़ेयर के बारे में बात नहीं करने वाले हैं बल्कि हम तो आपको उस सलाह के बारे में बता रहे हैं जो प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर ने प्रियंका के पति निक जोनास और प्रियंका को दी थी. तो आइए जानते हैं कि आखिर शाहिद ने इस कपल को लेकर क्या कहा था. वहीं उन्होंने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद कारण’ पर प्रियंका के संबंध में निक को भी एक सलाह दी थी.

priyanka chopra and shahid kapoor

दरअसल, एक बार शाहिद कपूर अभिनेत्री नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे थे. इस दौरान उनसे प्रियंका और निक को लेकर भी बात की गई थी. नेहा ने शाहिद से सवाल किया था कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस को क्या सलाह देंगे ? तो जवाब में अभिनेता ने कहा था कि, दोनों एक-दूसरे की पृष्ठभूमि को समझें.

shahid kapoor

अभिनेता शाहिद कपूर ने कपल के लिए शानदार सलाह देते हुए कहा था कि, “जितना हो सके एक-दूसरे की पृष्ठभूमि को समझें, क्योंकि आप बहुत अलग पृष्ठभूमि से हैं.” बता दें कि नेहा के शो से पहले शाहिद करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में पहुंचे थे. तब करण जौहर ने शाहिद को निक को कुछ सलाह देने के लिए कहा था. उन्होंने जवाब दिया था कि, “कभी पीछे मत हटो यार. आप असली देसी गर्ल के साथ हैं.”

ब्रेकअप के बाद शाहिद ने की थी प्रियंका की तारीफ़…

priyanka chopra and shahid kapoor

कुछ समय तक रिश्ते में रहने के बाद शाहिद और प्रियंका ने ब्रेकअप कर लिया था लेकिन ब्रेकप के बाद साल 2016 में जी सिने अवार्ड्स के दौरान शाहिद ने प्रियंका की काफी तारीफ़ की थी और उनका कहना था कि, “प्रियंका आश्चर्यजनक रूप से अच्छा कर रही है, मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. उसने हम सभी को गौरवान्वित किया है. उनमें हमेशा एक अंतरराष्ट्रीय स्टार बनने की क्षमता थी और उन्होंने इसे साबित किया है.”

priyanka chopra and shahid kapoor

वर्कफ़्रंट की बात करें तो प्रियंका की आगामी फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ है जो कि 21 दिसंर 2021 को रिलीज होगी. वही शाहिद की बात करें तो उनकी फिल्म ‘जर्सी’ का ट्रेलर हाल ही में आया है. यह फिल्म 31 दिसंबर 2021 को प्रदर्शित होगी.

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/